
सड़क पर बिखरी बुजुर्ग चचा की दाल, SHO और SI ने समेटा दाना-दाना, तारीफ करते नहीं थक रहे लोग
AajTak
अक्सर गुस्से और अपनी सख्ती के लिए पहचाने जाने वाले पुलिसकर्मियों का अच्छा व्यवहार देख लोग चकित हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिस का मानवीय चेहरा देख लोग सराहना करते नहीं थक रहे. उत्तर प्रदेश के परतापुर इलाके (मेरठ) का यह वीडियो बताया जा रहा है.
सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल एक वीडियो में पुलिस का मानवीय चेहरा नजर आ रहा है. अक्सर गुस्से और सख्ती के लिए पहचानी जाने वाली पुलिस का अच्छा व्यवहार देख लोग अब सराहना करते नहीं थक रहे. उत्तर प्रदेश के परतापुर इलाके (मेरठ) का यह वीडियो बताया जा रहा है.
दरअसल, वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक मुस्लिम शख्स की स्कूटी पर लदी बोरी गिर जाने से दाल सड़क पर बिखर जाती है. यह शख्स गाड़ी रोककर उतरकर अपनी दाल को सड़क से समेटने लगता है. इसी बीच परतापुर थाने के पुलिसकर्मी अपनी गाड़ी से मौके से गुजरे.
इस दौरान पुलिसवालों ने देखा कि तेज रफ्तार वाहनों के आवागमन के बीच वह शख्स सड़क पर बिखरी दाल को समेटने में लगा है. जिसके बाद पुलिस के जवानों ने अपनी गाड़ी रोकी और उसकी मदद करने के लिए उतर आए. देखें Video:-
यह घटना 29 मार्च को परतापुर थाना इलाके के फ्लाईओवर के पास हुई. इस बारे में थाना परतापुर एसएचओ रामफल सिंह ने बताया, वह एक वीआईपी ड्यूटी में जा रहे थे और जैसे ही हमने पुल पार किया तो देखा कि एक आदमी अकेले ही सड़क से बिखरी हुई दाल को समेट रहा था. वहां पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक का आवागमन था. जिसके बाद हमने अपनी गाड़ी की रुकवाई और उसकी मदद की. जिसके कुछ वीडियो राहगीरों ने रिकॉर्ड कर लिए और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए.
SHO रामफल सिंह ने बताया, गाड़ी में एक ट्रेनी एसआई शेखर और हेड कांस्टेबल रॉबिन शर्मा भी साथ थे. सभी ने सड़क पर बिखरी दाल को समेटने में जल्दी जल्दी उनकी मदद की.
पुलिस अधिकारी रामफल ने बताया, पहले पुलिस दूसरे टाइप की होती थी, लेकिन अब धीरे-धीरे बदलाव आ रहे हैं. अब पुलिसकर्मी मानवीय व्यवहार की तरफ जा रहे हैं. इसके साथ ही एसएचओ ने बताया कि इस पूरी मदद के दौरान उस शख्स का नाम तक नहीं पूछा. एक आम जन की तरह ही मदद का हाथ बढ़ाया.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








