
सच सामने आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी सोनम रघुवंशी, लोग बोल रहे- शादी नहीं करनी तो मत...
AajTak
सोनम रघुवंशी की करतूत को लेकर सोशल मीडिया पर काफी उबाल देखा जा रहा है. जिस तरह से सोनम ने शादी के सिर्फ दो हफ्ते बाद ही अपने पति की हनीमून पर हत्या करा दी, लोग सवाल पूछ रहे हैं - शादी नहीं करनी थी तो मना कर देती.
शादी के बाद हनीमून जिंदगी का वो सुनहरा पल बन जाता है, जिसे कपल हमेशा याद रखते हैं. लेकिन सोनम रघुवंशी के मामले में हनीमून दूल्हे के परिवार के लिए एक बुरा सपना बन गया. अब जब इंदौर की सोनम रघुवंशी की करतूत सबके सामने आ गई है, तो सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है.
अभी कुछ दिनों पहले मेघालय के शिलांग से हनीमून मनाने गए सोनम और राजा के गायब होने की खबर आई थी. 24 मई को राजा की लाश बरामद हुई थी और सोनम गायब थी. अब सोनम सामने आ गई है और उसने कबूल किया है कि अपने पति की हत्या उसने ही करवाई है.
20 मई को शिलांग पहुंचा था कपल 20 मई को इंदौर से शिलांग गया ये शादीशुदा जोड़ा दो दिन बाद अचानक गायब हो गया था. परिवार वालों को उनसे संपर्क टूट चुका था. लोग तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे थे. अब जब सोनम की करतूत सामने आई है तो सोशल मीडिया पर लोग इनकी शादी को लेकर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर लड़की ने शादी ही क्यों की?
सोनम और राजा की तस्वीरें हो रही वायरल सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लोग सोनम और राजा की शादी की फोटो के साथ पोस्ट शेयर कर रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि नहीं पसंद था तो शादी ही नहीं करिए. शादी के बाद किसी के बेटे की हत्या करने से क्या मिलेगा. ऐसे कई सारे पोस्ट खूब वायरल हो रहे हैं. इस मामले को लेकर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर लोगों में उबाल देखा जा रहा है.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












