
सऊदी राजदूत से 'अफेयर', ब्रेकअप और बांग्लादेश में गिरफ्तारी... क्यों ब्यूटी क्वीन मेघना आलम से डरी यूनुस सरकार
AajTak
बांग्लादेश की ब्यूटी क्वीन 30 वर्षीय मेघना के पिता बदरूल आलम ने कहा कि उसकी गिरफ्तारी ढाका में एक खाड़ी देश के राजदूत के साथ संबंधों के कारण हुई थी. मेघना के पिता बदरूल आलम ने कहा कि, 'राजदूत और मेघना के बीच संबंध थे और मेरी बेटी ने उनके विवाह प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया, क्योंकि उनकी पहले से ही पत्नी और बच्चे हैं.
पूर्व मिस बांग्लादेश मेघना आलम की कहानी, सऊदी राजनयिक के साथ कथित लव अफेयर, ब्रेक अप, वसूली, गिरफ्तारी की लाइव स्ट्रीमिंग और अब जेल में मेघना. बांग्लादेश की इस स्टोरी में फिल्मों की तरह रोमांच और सस्पेंस हैं. एक कथित 'प्रेम कहानी' जिसकी वजह से दो देशों के राजनयिक संबंधों में उतार-चढ़ाव आ गया है और अब मेघना आलम जेल में बंद हैं.
बांग्लादेशी मॉडल और 2020 में मिस अर्थ चुनी गईं मेघना आलम को मोहम्मद यूनुस सरकार ने विशेष अधिकारों के तहत 30 दिनों के लिए जेल में डाल दिया है. उनके समर्थकों के अनुसार, उन्हें बिना किसी औपचारिक आरोप के हिरासत में रखा गया है.
30 वर्षीय मेघना के पिता बदरूल आलम ने कहा कि उसकी गिरफ्तारी ढाका में एक खाड़ी देश के राजदूत के साथ संबंध के कारण हुई थी.
खाड़ी के अखबार खलीज टाइम्स के अनुसार मेघना के पिता बदरूल आलम ने कहा कि, 'राजदूत और मेघना के बीच संबंध थे और मेरी बेटी ने उनके विवाह प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया, क्योंकि उनकी पहले से ही पत्नी और बच्चे हैं.'
अपनी गिरफ्तारी से पहले आलम ने फेसबुक पर लाइव स्ट्रीम कर आरोप लगाया था कि बांग्लादेश पुलिस की विशेष जासूसी शाखा, डीबी पुलिस, 9 अप्रैल की रात को उसे गिरफ्तार करने के लिए ढाका स्थित उसके घर में घुस रही थी. उस समय खूब हंगामा हुआ था.
मेघना आलम की गिरफ्तारी पर बांग्लादेश पुलिस ने हास्यापद प्रतिक्रिया देते हुए शुक्रवार को उसकी हिरासत की पुष्टि की और कहा कि उस पर "स्टेट की सुरक्षा में बाधा डालने" और "देश के वित्तीय हितों को नुकसान पहुंचाने" का आरोप है.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.









