
सऊदी अरब की धमकी का बड़ा असर, UAE ने यमन से वापस बुलाई अपनी सेना
AajTak
संयुक्त अरब अमीरात ने यमन से अपने बचे हुए सैनिकों को वापस बुलाने का फैसला किया है, जो सऊदी अरब की ओर से 24 घंटे में अमीराती बलों की वापसी की मांग के बीच आया है. इससे पहले सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन के मुकल्ला बंदरगाह पर हवाई हमला किया था, जिसे यूएई से जुड़ी हथियारों की खेप पर कार्रवाई बताया गया था.
संयुक्त अरब अमीरात ने मंगलवार को कहा कि वह यमन से अपने बचे हुए सैनिकों को वापस बुला रहा है. यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब सऊदी अरब ने अमीराती बलों को 24 घंटे के भीतर यमन छोड़ने की मांग का समर्थन किया. इसे खाड़ी क्षेत्र की दो बड़ी ताकतों और तेल उत्पादक देशों के बीच बड़ा संकट माना जा रहा है.
इससे कुछ घंटे पहले ही सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन के दक्षिणी बंदरगाह शहर मुकल्ला पर हवाई हमला किया था. रियाद का दावा है कि यह हमला अमीरात से जुड़े हथियारों की खेप पर किया गया. यह हमला सऊदी अरब और यूएई के बीच बढ़ते मतभेदों में अब तक का सबसे बड़ा तनाव माना जा रहा है.
यूएई ने 'स्वेच्छा' से समाप्त किया मिशन कभी क्षेत्रीय सुरक्षा के दो मजबूत स्तंभ माने जाने वाले ये दोनों देश अब तेल उत्पादन से लेकर भू-राजनीतिक प्रभाव तक कई मुद्दों पर अलग-अलग राह पर चलते दिख रहे हैं. यूएई के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने यमन में तैनात अपने आतंकवाद विरोधी दस्तों का मिशन स्वेच्छा से समाप्त कर दिया है. ये ही उसके आखिरी सैनिक थे, क्योंकि यूएई ने वर्ष 2019 में ही अपनी सैन्य मौजूदगी औपचारिक रूप से खत्म कर दी थी.
मंत्रालय के मुताबिक, वहां मौजूद बल केवल आतंकवाद के खिलाफ सीमित भूमिका में, अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ कोऑर्डिनेट कर रहे थे. सरकारी न्यूज एजेंसी के अनुसार, हालिया घटनाक्रमों को देखते हुए पूरे हालात की व्यापक समीक्षा की गई, जिसके बाद यह फैसला लिया गया.
यूएई पर सऊदी अरब के आरोप
सऊदी अरब ने यूएई पर आरोप लगाया था कि वह यमन के अलगाववादी संगठन साउदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल पर दबाव बना रहा है ताकि वह सऊदी सीमा की ओर बढ़े. रियाद ने इसे अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए रेड लाइन बताया. यह बयान दोनों देशों के बीच बढ़ते टकराव में अब तक की सबसे 'कड़ी भाषा' मानी जा रही है. हालांकि यमन से यूएई के बचे-खुचे सैनिकों की वापसी से फिलहाल तनाव कुछ कम हो सकता है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









