
संसद में हंगामे की आरोपी नीलम की इस मांग का पुलिस ने किया विरोध, कोर्ट में कहा- लीक हो सकती है अहम जानकारी
AajTak
संसद में स्मोक कांड की साजिशकर्ता नीलम के परिजनों ने पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी दाखिल उससे मिलने की मांग की थी. इसके साथ ही एफआईआर की कॉपी भी मांगी गई थी. इस अर्जी पर कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था. लेकिन सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान पुलिस ने उसकी मांग का विरोध किया है.
संसद में हंगामे की एक आरोपी नीलम आजाद के परिजनों ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी दाखिल करके उससे मिलने की मांग की थी. इसके साथ ही उन्होंने नीलम के खिलाफ दर्ज एफआईआर की कॉपी भी मांगी थी. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने उनकी याचिका का विरोध किया है. पुलिस का कहना है कि एफआईआर की कॉपी दिए जाने से कई "महत्वपूर्ण जानकारी" के "लीक" होने का खतरा है. इससे इस संवेदनशील केस की जांच प्रभावित हो सकती है. कोर्ट 19 दिसंबर को अपना फैसला सुनाएगी.
विशेष न्यायाधीश हरदीप कौर के सामने इस केस की सुनवाई हुई है. इस दौरान नीलम के वकील की तरफ से कहा गया कि उसे एफआईआर की कॉपी उपलब्ध नहीं कराना उसके "संवैधानिक अधिकार" का उल्लंघन है, क्योंकि वो अपने खिलाफ लगे आरोपों से अनजान है. वहीं पुलिस ने कोर्ट को बताया कि आतंकवाद सहित गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की कड़ी धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. चूंकि ये मामला अतिसंवेदनशील है, इसलिए एफआईआर की कॉपी "सीलबंद लिफाफे" में है.
लोक अभियोजक अखंड प्रताप सिंह ने कोर्ट को बताया, ''संसद की सुरक्षा चक्र को तोड़कर हंगामा करने के इस मामले की जांच जारी है. सभी आरोपी पुलिस रिमांड में है. उनसे जुड़े कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं. इसलिए इस स्तर पर आरोपी को एफआईआर की प्रति प्रदान करना जांच को प्रभावित कर सकता है.'' कोर्ट में दोनों पक्षों के बीच हुए बहस के दौरान नीलम आजाद के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल के परिजनों को परेशान किया जा रहा है. पुलिस उन्हें अपनी बेटी से मिलने की इजाजत नहीं दे रही है.
उन्होंने कहा, ''नीलम आजाद के माता-पिता दर-दर भटक रहे हैं. दिल्ली पुलिस उन्हें अपने परिवार से मिलने की अनुमति नहीं दे रही है. एफआईआर की प्रति भी नहीं दे रही है, जो उसके संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन है.'' शनिवार को नीलम के परिजनों की याचिका पर कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था. 18 दिसंबर को इस मामले में सुनवाई के बाद 19 दिसंबर को कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी. संसद परिसर में हंगामा करने की आरोपी नीलम हरियाणा के जींद के घसो कला की रहने वाली है.
नीलम आजाद खुद को सोशल एक्टिविस्ट बताती है. उसके फेसबुक प्रोफाइल देखने पर यही पता चलता है कि वो अलग-अलग विरोध प्रदर्शनों में सक्रिय रही है. कुछ समय पहले तक हिसार के रेड स्क्वायर मार्केट के पीछे स्थित पीजी में रहकर सिविल सर्विस तैयारी कर रही थी. 25 नवंबर को घर जाने की बात कहकर पीजी से चली गई थी. उसके साथ पीजी में रहने वाली लड़कियों का भी कहना था कि उसकी रुचि राजनीति में बहुत ज्यादा रहती है. नीलम के भाई ने बताया कि वो गांववालों के साथ किसान आंदोलन में जाती थी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










