
'संसद में सामान्य व्यवस्था बन गई है अव्यवस्था... लोकतंत्र का मंदिर त्रस्त', हंगामे पर बोले धनखड़
AajTak
संसद के दोनों सदनों में हंगामे को लेकर उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ का बयान आया है. उपराष्ट्रपति ने कहा है कि संसद में अव्यवस्था ही सामान्य व्यवस्था बन गई है. उन्होंने ये भी कहा कि लोकतंत्र के मंदिर व्यवधान से त्रस्त हैं.
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण चल रहा है और दूसरे चरण में दोनों सदन हंगामे के कारण नहीं चल पा रहे हैं. संसद के दोनों सदनों में बजट सत्र के दूसरे चरण में 12 दिन की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ चुकी है. संसद नहीं चल पाने को लेकर अब देश के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ का बयान आया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एक कार्यक्रम में कहा है कि चालू बजट सत्र के दौरान दोनों सदनों की कार्यवाही में लगातार व्यवधान उत्पन्न हो रहा है. अव्यवस्था संसद में सामान्य व्यवस्था बन गई है. उन्होंने ये भी कहा कि लोकतंत्र के मंदिर जो संवाद, बहस, चर्चा और विचार-विमर्श का मंच होते हैं, व्यवधान से त्रस्त हैं. अव्यवस्था ही संसद में सामान्य व्यवस्था बन गई है.
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि किसी गतिशील लोकतंत्र में ऐसा कभी नहीं होगा कि कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका के बीच कोई मुद्दा न हो. उन्होंने कहा कि समस्याओं का होना तय है. सहयोगी रुख अपनाकर इन समस्याओं को हल करने की जरूरत है. उपराष्ट्रपति ने ये भी कहा कि विधायिका, न्यायपालिका और कार्यपालिका अपने-अपने कार्यक्षेत्र तक सीमित रहते हुए सद्भाव और तालमेल के साथ काम करें तो जनहित में बेहतर सेवा की जा सकती है.
बेहतर तालमेल के लिए तंत्र विकसित किया जाए
उन्होंने ये सुझाव भी दिया कि विधायिका, न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच संवाद के लिए एक बेहतर तंत्र विकसित किया जाए जिससे मुद्दों को सुलझाया जा सके. गौरतलब है कि न्यापालिका को लेकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब कुछ ही समय पहले उन्होंने संसद से पारित कॉलेजियम प्रणाली लगभग खत्म करने के लिए संसद से पास कानून रद्द करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाए थे.
कानून मंत्री किरन रिजिजू ने हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम प्रणाली को भारतीय संविधान के लिए विदेशी बताया था. दूसरी तरफ, संसद के दोनों सदनों में भी लगातार हंगामा हो रहा है. हंगामे के बीच जरूरी काम-काज जरूर निपटाए जा रहे लेकिन किसी भी विषय पर चर्चा संभव नहीं हो पा रही है. संसद के दोनों सदनों में सत्तापक्ष और विपक्ष, दोनों ही हंगामा कर रहे हैं.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




