
संसद के विशेष सत्र में आज तीसरे दिन की कार्यवाही, लोकसभा और राज्यसभा में पेश होंगे यह विधेयक
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है. पहले दिन पुराने भवन में कार्यवाही चली. दूसरे दिन नए भवन में कार्यवाही की शुरुआत हुई और महिला आरक्षण बिल पेश किया गया. तीसरे दिन भी लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होगी.
संसद के विशेष सत्र में बुधवार को सुबह 11 बजे से तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होगी. आज लोकसभा और राज्यसभा में केंद्र की मोदी सरकार कई विधेयक सदन के पटल पर पेश करेगी. कुछ विधेयकों पर संसद में चर्चा होगी और सरकार विधेयक पक्ष में अपनी बात रखेगी. बुधवार को संसद की कार्यवाही हंगामेदार होने के आसार हैं. संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर तक चलेगा.
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा होगी. ये संविधान का 128वां संशोधन विधेयक है. वहीं, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक, 2023 को सदन के पटल पर रखेंगे. मेघवाल प्रस्ताव करेंगे कि अधिवक्ता अधिनियम, 1961 में और संशोधन करने वाले विधेयक पर विचार किया जाए. सरकार की यह कोशिश रहेगी कि विधेयक को पारित किया जाए. यह विधेयक तीन अगस्त 2023 को राज्यसभा में पहले ही पारित हो चुका है.
आज लोकसभा में क्या होगा...
- कागजात मेज पर रखे जायेंगे. सभा पटल पर कागजात रखने के लिए मंत्रियों को नॉमिनेट किया गया है. इनमें कानून और न्याय मंत्रालय के लिए अर्जुन राम मेघवाल, रेल मंत्रालय के लिए दानवे रावसाहेब दादाराव, उपभोक्ता मामले और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के लिए साधवी निरंजन ज्योति, संस्कृति मंत्रालय के लिए मीनाक्षी लेखी, शिक्षा मंत्रालय के लिए डॉ. सुभाष सरकार को जिम्मेदारी दी गई है. - संसद में लोक लेखा कमेटी की रिपोर्ट पेश की जाएगी. अधीर रंजन चौधरी और डॉ. सत्यपाल सिंह यह रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे. - सदन की बैठकों से सदस्यों की अनुपस्थिति पर समिति की 2 मिनट की बैठक होगी. वहीं, रवनीत सिंह, रामशिरोमणि वर्मा 9 अगस्त 2023 को सदन की बैठकों से सदस्यों की अनुपस्थिति पर समिति की ग्यारहवीं बैठक के कार्यवृत्त सभा पटल पर रखेंगे. - इसके अलावा, लोकसभा में श्रम, कपड़ा और कौशल विकास पर स्थायी समिति की रिपोर्ट पेश की जाएगी. भर्तृहरि महताब, नायब सिंह 51वीं रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे. बता दें कि यह रिपोर्ट 11 सितंबर को लोकसभा अध्यक्ष के निर्देशों के तहत प्रस्तुत की गई थी. तब सदन सत्र में नहीं था और अध्यक्ष ने मुद्रण, प्रकाशन का आदेश दिया था.
आज राज्यसभा में क्या होगा...
राज्यसभा में आज चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर चर्चा होगी. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव पोस्ट ऑफिस बिल को पास करने के लिए प्रस्ताव रखेंगे. - कागजात टेबल पर रखे जायेंगे. इसके लिए मंत्रियों को नॉमिनेट किया गया. इसमें पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के लिए किरेन रिजिजू, वित्त मंत्रालय के लिए पंकज चौधरी, शिक्षा मंत्रालय के लिए अन्नपूर्णा देवी और डॉ. सुभाष सरकार का नाम शामिल है. इसके अलावा, श्रम, कपड़ा और कौशल विकास पर विभाग-संबंधित संसदीय स्थायी समिति की रिपोर्ट पेश की जाएगी. सार्वजनिक खातों पर समिति की रिपोर्ट पेश होगी. - वहीं, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल Repealing and Amending Bill, 2023 पेश करेंगे. वे निरस्त किए गए अधिनियमों और एक अधिनियम में संशोधन करने का प्रस्ताव रखेंगे. ये बिल लोकसभा में पारित हो गया है. राज्यसभा में विचार के लिए रखा जाएगा. यह भी प्रस्ताव करना है कि विधेयक पारित किया जाए. - केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव Post Office Bill, 2023 को पेश करेंगे और भारत में डाकघर से संबंधित कानून में संशोधन करने पर विचार किए जाने को लेकर चर्चा करेंगे. सरकार की कोशिश है कि यह प्रस्ताव भी राज्यसभा में पास कराया जाए.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




