
संसद का शीतकालीन सत्र तय, 1 से 19 दिसंबर तक चलेगा सत्र
AajTak
संसद का शीतकालीन सत्र इस वर्ष 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें कुल 15 बैठकें होंगी. सत्र में सरकार 129वें और 130वें संविधान संशोधन बिल, जन विश्वास और इनसॉल्वेंसी बिल जैसे अहम विधेयक पेश कर सकती है.
संसद का शीतकालीन सत्र इस साल 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा. कुल मिलाकर यह 19 दिन का सत्र होगा, जिसमें 15 बैठकें आयोजित की जाएंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के शीतकालीन सत्र के शेड्यूल को मंजूरी दे दी है. इस सत्र में देश के राजनीतिक और विधायी कामकाज के लिए कई अहम मुद्दों पर चर्चा और निर्णय हो सकती है.
बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों का इस सत्र पर असर साफ दिखेगा. विपक्ष इस दौरान सरकार को घेरने की योजना बना सकता है, खासकर जब देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) पर विरोध की आवाज़ें उठ सकती हैं. मतदाता सूची में मिली गड़बड़ियों को लेकर विपक्ष सरकार के खिलाफ सवाल उठाएगा.
सरकार इस सत्र में कई महत्वपूर्ण बिल पारित कराने का प्रयास करेगी. इनमें संविधान के 129वें और 130वें संशोधन बिल, जन विश्वास बिल, और इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी बिल जैसे बड़े विधेयक शामिल हैं. इन विधेयकों के पारित होने से देश के कानून और प्रशासन में सुधार की उम्मीद की जा रही है.
यह शीतकालीन सत्र सिर्फ विधायी कामकाज का ही नहीं, बल्कि आगामी चुनावों के लिहाज से भी बहुत अहम होगा. सरकार और सांसदों के लिए यह चुनौती भरा और निर्णायक समय होगा.
यह भी पढ़ें: संसद भवन की ताजा तस्वीरें आपने देखीं क्या? लोकतंत्र के मंदिर से हट नहीं पाएंगी नजरें
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












