
संविधान बचाने का नैरेटिव, दलित हित का एजेंडा... स्पीकर चुनाव हारकर भी INDIA ब्लॉक ने क्या हासिल किया?
AajTak
लोकसभा स्पीकर का चुनाव गंवाकर भी INDIA ब्लॉक ने अपने कई एजेंडे सेट किए हैं. सबसे पहले तो इंडिया ब्लॉक ने दलित हित और संविधान बचाने के नैरेटिव को एक बार फिर से सेट कर दिया है. इधर इस चुनाव के बहाने राहुल गांधी विपक्षी एकता की धुरी बनकर उभरे हैं. वहीं बीजेपी ने ये संदेश दिया है कि शासन चलाने में विपक्ष उससे रियायत की उम्मीद न करे. इसके अलावा नए स्पीकर के चयन से बीजेपी ने भविष्य की मुश्किल परिस्थितियों की भी तैयारी कर ली है.
18वीं लोकसभा के लिए ओम बिरला एक बार फिर से स्पीकर चुन लिए गए हैं. ओम बिरला को ध्वनिमत से स्पीकर चुना गया है. लोकसभा स्पीकर की इस रेस में विपक्ष की ओर से कांग्रेस सांसद के. सुरेश उम्मीदवार थे. ध्वनिमत के बाद प्रोटेम स्पीकर ने जब स्पीकर पद के लिए ओम बिरला के नाम की घोषणा की तो विपक्ष ने मत विभाजन की मांग नहीं की. इस तरह से संख्याबल के अनुरुप ही INDIA ब्लॉक स्पीकर पद की रेस हार गया. लेकिन इस हार के बावजूद विपक्ष ने ये संदेश दे दिया है कि 2024-29 की पारी 2014-24 जैसी नहीं होने वाली है.
लोकसभा स्पीकर का चुनाव हारने के बावजूद INDIA ब्लॉक देश में ये नैरेटिव स्थापित करने में सफल रहा कि आने वाले दिनों में सरकार एकतरफा फैसले नहीं ले सकेगी और उसे कदम-कदम पर विपक्ष की संविधान सम्मत चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. आइए समझते हैं कि लोकसभा स्पीकर चुनाव हारकर भी INDIA ब्लॉक ने क्या क्या हासिल किया.
फिर से सेट किया दलित हित का एजेंडा
लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने दलितों के हित के मुद्दे को खूब भुनाया था. स्पीकर चुनाव के बहाने कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक ने एक बार फिर से इस नैरेटिव को हवा दी और ये संदेश देने की कोशिश की कि INDIA ब्लॉक दलितों की हितैषी है. बता दें कि INDA ब्लॉक ने लोकसभा स्पीकर के पद के लिए कांग्रेस के अनुभवी सांसद कोडिकुन्निल सुरेश को उतारा था. के. सुरेश दलित समुदाय से आते हैं. वे ‘चेरामार’ समुदाय से हैं, जो अनुसूचित जाति में आती है.
बता दें कि कांग्रेस चाहती थी कि के.सुरेश को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाए, लेकिन सरकार इसके लिए राजी नहीं हुई और भर्तृहरि माहताब को प्रोटेम स्पीकर बना दिया. सत्ता पक्ष के इस फैसले के बाद इंडिया ब्लॉक ने स्पीकर पद के लिए सरकार को सपोर्ट देने से इनकार कर दिया. और स्पीकर पद के लिए के.सुरेश को आगे किया और ये मैसेज देने की कोशिश की कि जिस दलित उम्मीदवार को एनडीए ने प्रोटेम स्पीकर नहीं बनाया उसे इंडिया ने स्पीकर पद के लिए खड़ा किया. अपने कैंडिडेट की हार जानने के बावजूद उन्हें स्पीकर पद के लिए उतारकर कांग्रेस ने साफ संदेश दिया कि वो दलित हित की सबसे बड़ी पैरोकार है.
संविधान की रक्षा करने का नरैटिव

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




