
संभल में विवादों का कुआं... शादियों में पूजते थे, जलाते थे दीपक, लेकिन 15 साल पहले कैसे बंद हो गई पूजा
AajTak
बुजुर्गों का कहना है कि पहले इस कुएं पर पूजा होती थी, लेकिन धीरे-धीरे इस पर नियंत्रण लगाने की कोशिश की गई. एक बुजुर्ग ने कहा कि पहले जो भी पुलिस इस क्षेत्र में तैनात थी, उन्होंने भी इस पूजा को बंद करवा दिया था क्योंकि लोग इकट्ठा हो जाते थे और यहां बहुत शोर-शराबा होने लगा था. इसके कारण पूजा की परंपरा बंद हो गई, और अब इस कुएं पर कोई पूजा नहीं होती.
बीते दिनों संभल जिले में जामा मस्जिद को लेकर हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद से तनाव का माहौल बना हुआ है. 19 नवंबर से यहां तनाव जारी है, जब अदालत के आदेश पर शाही जामा मस्जिद का सर्वेक्षण किया गया था, क्योंकि दावा किया गया था कि इस स्थल पर पहले हरिहर मंदिर था. इसके बाद टीम 24 नवंबर को भी संभल जामा मस्जिद में सर्वे के लिए पहुंची और इसी दौरान हिंसा भड़क उठी. इस दौरान जब प्रदर्शनकारी मस्जिद के पास एकत्र हुए और सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गए तो हिंसा ने उग्र रूप ले लिया. इस दौरान चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए थे.
2012 से रोका गया है कुआं पूजन पुलिस प्रशासन की सख्ती और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थिति भले ही नियंत्रण में है, लेकिन तनाव कम नहीं हुआ है. इसी बीच जामा मस्जिद के पास स्थित एक कुएं को लेकर भी नया विवाद सामने आया है. स्थानीय बुजुर्गों का कहना है कि इस कुएं पर लंबे समय से पूजा होती आ रही थी, लेकिन 2012 से इस पर पूजा रोक दी गई थी. ये पूजा वर्षों से इसी स्थान पर होती आई थी. कुएं पर दीपक जलाकर रखे जाते थे. यह भी दावा किया जा रहा है कि इस कुएं के पास की स्थितियों के बारे में जो तर्क दिए जा रहे हैं, वो इस क्षेत्र के इतिहास का अहम हिस्सा रहे हैं.
कुआं पूजन की निभाई जाती थी परंपरा मोहल्ला कोट पूर्वी के निवासी दो बुजुर्गों ने बताया कि कुएं पर पूजा की परंपरा सालों से चली आ रही थी. एक बुजुर्ग ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, "जब हमारा भतीजा पैदा हुआ था, तो इस कुएं पर पूजा की गई थी. दीपक भी इसी कुएं पर रखे जाते थे, लेकिन बाद में पुलिस ने इस पूजा को बंद करा दिया." बुजुर्ग ने कहा कि वे अब कुआं पूजन करने के लिए दूसरी जगह पर जाते हैं, क्योंकि पहले की तरह यहां कुआं पूजा करना अब संभव नहीं रहा.
वहीं यहां के स्थानीय निवासी एक और बुजुर्ग ने आजतक से बातचीत में कहा कि, "मेरी उम्र 60 साल है, वर्षों से दीपावली के दिन पूजा करके कुएं पर दीपक रखने की परंपरा को हम निभाते आ रहे थे. अगरबत्ती भी जलाते थे. इस दौरान डॉक्टर बर्क की तूती बोलती थी, और उन्हीं के आदेश पर हमारे दीपक जलाने का विरोध किया गया और उन दीपकों को पैरों से कुचला गया." बुजुर्ग ने बताया कि पहले यहां पर कुएं के पास पूजा होती थी, जिसमें दीपक रखने के बाद पूजा की जाती थी और साथ ही कुएं के साइड में कुछ धार्मिक कर्मकांडी प्रक्रियाएं भी होती थीं. लेकिन अब वह सब बंद हो गया है.
बुजुर्गों का कहना है कि पहले इस कुएं पर पूजा होती थी, लेकिन धीरे-धीरे इस पर नियंत्रण लगाने की कोशिश की गई. एक बुजुर्ग ने कहा कि पहले जो भी पुलिस इस क्षेत्र में तैनात थी, उन्होंने भी इस पूजा को बंद करवा दिया था क्योंकि लोग इकट्ठा हो जाते थे और यहां बहुत शोर-शराबा होने लगा था. इसके कारण पूजा की परंपरा बंद हो गई, और अब इस कुएं पर कोई पूजा नहीं होती.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.


