
संभल में बुलडोजर एक्शन से पहले ही मदीना मस्जिद को कमेटी ने किया ध्वस्त, हथौड़े से तोड़ा
AajTak
उत्तर प्रदेश के संभल जिले के सलेमपुर सालार और फाजीपुर गांव में बनी मदीना मस्जिद को मस्जिद कमिटी ने रात में ही ध्वस्त कर दिया. बाद में प्रशासन ने बुलडोजर के जरिए मस्जिद के बचे हुए मलबे को हटाने और इलाके को साफ करने की कार्रवाई की. तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई पूरी की. यह जमीन गरीब परिवारों को आवास के लिए आवंटित की जा रही है, इसलिए प्रशासन ने कब्जा दिलाने से पहले यहां मलबा हटाया. मस्जिद कमिटी की खुद की कार्रवाई के बाद प्रशासनीय बुलडोजर का उपयोग करके मस्जिद के बचे हिस्सों को भी तोड़ा गया. तहसीलदार ने कहा कि भूमि गरीबों के लिए है और कब्जा जल्द दिलाया जाएगा. यह पूरी कार्रवाई इलाके की सफाई और आबंटन की प्रक्रिया को सुचारू बनाने की दिशा में की गई.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











