
'संदीप को टॉर्चर किया जा रहा था', ASI के घरवालों का दावा, IPS पूरन पर लगाए आरोप
AajTak
हरियाणा के जींद में एएसआई संदीप की आत्महत्या मामले में परिवार ने IG पूरन कुमार पर भ्रष्टाचार और टॉर्चर के आरोप लगाए हैं. मृतक के ताऊ के लड़के शशिपाल ने संपत्ति जांच की मांग की. संदीप के भाई ने कहा, उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई और न्याय की अपील की.
हरियाणा के जींद में एएसआई संदीप से जुड़े सुसाइड मामले में मृतक के ताऊ के लड़के शशिपाल ने बड़ा बयान दिया है. शशिपाल ने कहा कि परिवार को घटना की जानकारी टीवी के जरिए मिली और फोटो देखने के बाद परिवार ने टीवी बंद कर दिया, क्योंकि परिवार रिश्तेदारी में गया हुआ था. संदीप पिछले 5 से 6 साल तक रोहतक में ही रह रहे थे. संदीप के दादा भी फौज में थे और उन्होंने 1965 वाली तीनों लड़ाईयां लड़ी थीं. बता दें कि एएसआई संदीप के परिवार ने पुलिस प्रशासन को शव सौंपने से इनकार कर दिया है. वे शव को अपने साथ अपने गांव लाढोत ले गए हैं.
मृतक पुलिसकर्मी के ताऊ के लड़के शशिपाल लाठर ने कहा, "संदीप ने उन्हें बताया था कि उन्होंने IG पूरन कुमार के गनमैन को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें टॉर्चर किया जा रहा था."
संदीप के भाई ने कहा कि उनका भाई शहीद हुआ है, क्योंकि उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी. उन्होंने भगत सिंह से तुलना करते हुए कहा कि जैसे उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी, वैसे ही लड़ाई उनके भाई संदीप ने लड़ी है.
IG पूरन कुमार की संपत्ति की जांच की मांग
मृतक संदीप के ताऊ के लड़के शशिपाल ने IG पूरन कुमार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को पूरन कुमार की संपत्ति की जांच करनी चाहिए. शशिपाल के मुताबिक, पूरन कुमार 2 से 3 हजार करोड़ रुपये के मालिक हैं. परिवार की मुख्य मांग है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, जिससे सच्चाई सामने आ सके. बता दें कि IPS पूरन कुमार वही शख्स हैं, जिन्होंने पिछले आत्महत्या कर ली थी और उन्हीं से जुड़े मामले में एएसआई संदीप कार्रवाई का हिस्सा थे.
मृतक संदीप के परिवार में उनकी मां, पत्नी, एक 7 साल का लड़का और दो लड़कियां हैं. संदीप के परिवार ने टीवी पर घटना की खबर देखी थी.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







