
संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, परिजनों ने ससुर पर रेप के बाद हत्या का लगाया आरोप
Zee News
Chittorgarh Crime News: मृतका के परिजनों ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर उन्हें ससुराल पक्ष की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई. पुलिस की सूचना पर वह जिला चिकित्सालय पहुंचे थे.
Chittorgarh: चित्तौड़गढ़ जिले के निकुंभ थाना क्षेत्र के करौली गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने ससुर पर दुष्कर्म करने के बाद हत्या का आरोप लगाया है. साथ ही, शव के साथ कलेक्ट्रेट के बाहर परिजनों ने प्रदर्शन कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है. जानकारी के अनुसार, जिले के निकुंभ् थाना क्षेत्र के करौली गांव में सीमा पत्नी मदन की संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार देर रात मौत हो गई. दरअसल, उसकी तबीयत बिगड़ने पर ससुराल पक्ष के लोग उसे निकुम्भ स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चित्तौड़गढ़ जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया. लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










