
संत, सांसद और सिने स्टार... सबको धमका रहा है लॉरेंस गैंग या मौज ले रहे हैं छुटभैये
AajTak
कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई इस वक्त गुजरात की साबरमती जेल में बंद है. वह जबरन वसूली, तस्करी और हिंसक हमलों सहित गंभीर आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए जाना जाता है. साल 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उसके गिरोह की दहशत और बढ़ गई.
हाल ही में बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा के परिवार ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज कराया है. इससे पहले बिहार से सांसद पप्पू यादव ने भी खुद को लॉरेंस गैंग से जान खतरा बताया और सरकार से सुरक्षा बंदोबस्त बढ़ाने की मांग की. क्योंकि उन्हें भी हाल ही में लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी दी गई है. और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का नाम तो इस मामले में सबसे पुराना है.
सलमान को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से लगातार धमकियां मिलती रही हैं. यहां तक कि इसी साल अप्रैल में उनके घर पर फायरिंग भी की गई थी. ऐसे में पुलिस और कानून प्रवर्तन एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि क्या ये धमकियां वास्तविक हैं या फिर लॉरेंस बिश्नोई के कुख्यात नाम का फ़ायदा उठाने वाले छोटे-मोटे अपराधियों की करतूत.
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का आतंक कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई इस वक्त गुजरात की साबरमती जेल में बंद है. वह जबरन वसूली, तस्करी और हिंसक हमलों सहित गंभीर आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए जाना जाता है. साल 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उसके गिरोह की दहशत और बढ़ गई. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही सिद्धू मूसेवाला के कत्ल की जिम्मेदारी ली थी. इस घटना ने लॉरेंस बिश्नोई को पूरे देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में कुख्यात कर दिया. और उसके बाद से लगातार उसका गैंग सलमान खान सहित कई सार्वजनिक हस्तियों को धमकियां देता आ रहा है.
सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने कथित तौर पर हाई-प्रोफाइल हस्तियों को निशाना बनाकर धमकाने के कई मामलों में शामिल रहा है. कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अनुसार, इस आतंक और दहशत ने छोटे आपराधिक समूहों को उसके नाम का फ़ायदा उठाने के लिए प्रेरित किया है, जिससे अपराध की एक नई लहर पैदा हुई है, जिसमें वास्तविक धमकियों के साथ मनगढ़ंत धमकियां भी शामिल हैं.
बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा को धमकी! आध्यात्मिक प्रवचन देने वाले अभिनव अरोड़ा ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें धमकाने और डराने वाले फोन कॉल आए हैं. आरोप है कि इन धमकियों में पैसे की मांग की गई और डर पैदा करने वाली भाषा का इस्तेमाल किया गया. इसके बाद अभिनव अपनी सुरक्षा के लिए चिंतित है. उसने स्थानीय अधिकारियों से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई. अब मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
दो संभावनाओं पर पुलिस को शक पहला ये कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ही वास्तव में इसके लिए ज़िम्मेदार है और दूसरा ये कि या फिर लॉरेंस बिश्नोई की दहशत और आतंक का फ़ायदा उठाने के लिए छोटे-मोटे जबरन वसूली करने बदमाशों ने अभिनव अरोड़ा को टारगेट किया है. जांच अधिकारी लोगों को जल्दबाजी में किसी भी नतीजे पर पहुंचने के मामले में सावधान कर रहे हैं. अब पुलिस और एजेंसियों ने इस मामले में सभी संभावित सुरागों को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाने का वादा किया है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



