
संजू सैमसन का केरल में जोरदार स्वागत, वाइफ चारुलता के इस जेस्चर ने लूटी महफिल, Video वायरल
ABP News
T20 वर्ल्ड कप 2026 के ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ संजू सैमसन का केरल में भव्य स्वागत हुआ और हजारों फैंस उन्हें देखने पहुंचे. वहीं उनकी पत्नी का एक क्यूट जेस्चर वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन और उनकी पत्नी चारुलता सैमसन का अपने गृह राज्य केरल लौटने पर भव्य स्वागत किया गया. 9 मार्च को जब वह तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां हजारों फैंस उनका इंतजार कर रहे थे.
भारतीय टीम को तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले सैमसन को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ भी चुना गया था. ऐसे में उनके घर वापसी के मौके को फैंस ने किसी उत्सव से कम नहीं रहने दिया. एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया और उनके समर्थन में नारे भी लगाए.
पत्नी का क्यूट जेस्चर हुआ वायरल
सैमसन के स्वागत के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उनकी पत्नी चारुलता सैमसन एयरपोर्ट से बाहर आती दिखाई देती हैं. वह बाहर खड़े फैंस की ओर इशारा करते हुए बताती हैं कि संजू सैमसन जल्द ही बाहर आने वाले हैं. कुछ ही पलों बाद सैमसन की एंट्री होती है और वहां मौजूद भीड़ जोरदार तालियों और नारों के साथ उनका स्वागत करती है. जिसके बाद उनकी पत्नी का यह क्यूट जेस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है.

Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
Gautam Gambhir: टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर ले जाने के विवाद के बीच गौतम गंभीर गुरुद्वारे पहुंचे, जिसका वीडियो सामने आया.












