
संजय लीला भंसाली के साथ फिर काम करेंगे शाहरुख, इन गानों में दिखाए रोमांस के 10 रंग
AajTak
अब खबर है कि शाहरुख एक बार फिर भंसाली संग रोमांटिक फिल्म में काम कर सकते हैं. ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं शाहरुख खान के 10 रोमांटिक शेड्स, जिन्हें फैंस ने खूब प्यार दिया और जिनके साथ खान ने दर्शकों को रोमांस की अलग परिभाषाएं सिखाईं. डालिए हमारी लिस्ट पर एक नजर.
शाहरुख खान बॉलीवुड के रोमांस किंग है. उनका अंदाज इंडस्ट्री में सबसे जुदा है और जिस तरह से वह पर्दे पर रोमांस करते नजर आते हैं, वैसा शायद ही किसी और ने किया हो. शाहरुख खान यूं तो कई बड़े फिल्ममेकर्स के साथ काम कर चुके हैं, लेकिन संजय लीला भंसाली के साथ उनकी जोड़ी की अलग ही बात है. भंसाली और खान ने मिलकर फिल्म देवदास में काम किया था और यह बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्मों में शामिल हुई. अब खबर है कि शाहरुख एक बार फिर भंसाली संग रोमांटिक फिल्म में काम कर सकते हैं. खबर है कि भंसाली ने शाहरुख खान को एक नई स्क्रिप्ट के साथ अप्रोच किया है, जिसका नाम इजहार होगा. ये फिल्म एक इंडियन लड़के और नॉर्वे की लड़की की प्रेम कहानी होगी. ये रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड होगी, जिसमें दिखाया जाएगा कि कैसे एक इंडियन लड़का अपने प्यार को हासिल करने के लिए नॉर्वे तक का सफर साइकल से तय करता है.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












