
संजय राउत को धमकी देने वाला गिरफ्तार, कहा था- मूसेवाला जैसा हाल कर दूंगा
AajTak
मुंबई पुलिस ने संजय राउत को धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसे पुणे से गिरफ्तार किया. राउत को धमकी देने वाले शख्स का नाम राहुल तालेकर बताया जा रहा है और उसकी उम्र मात्र 23 वर्ष है. पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसे वेबसाइट से राउत का नंबर मिला.
उद्धव गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार हो गया है. आज सुबह संजय राउत को जान से मारने की धमकी मिली थी. इस धमकी के बाद संजय राउत ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.
मुंबई के जोन 7 के डीसीपी पुरुषोत्तम कराड़ के मुताबिक जिस शख्स ने संजय राउत को जान से मारने की धमकी दी थी, उसकी उम्र मात्र 23 वर्ष है. पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को पुणे से अटेस्ट किया है. इसका नाम राहुल तालेकर बताया जा रहा है. पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसे वेबसाइट से राउत का नंबर मिला.
नशे की हालत में संजय राउत को दी धमकी
पूछताछ में उसने बताया कि उसने नशे की हालत में संजय राउत को मैसेज किया था. जानकारी के मुताबिक वो शख्स पढ़ा-लिखा है और उसने BA करा हुआ है. निवासी पुणे में अकेला रहता है. उसके माता-पिता जालना में रहते हैं और एक होटल के मालिक हैं. आरोपी शख्स ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने नशे में रहते हुए ऐसा किया.
कोई पॉलिटिकल या क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं
आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 (2), 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस शख्स का कोई राजनीतिक संबद्धता या आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है. यह इसका पहला पुलिस केस है. इसके खिलाफ इससे पहले कोई भी पुलिस मामला दर्ज नहीं था. पुलिस अभी भी उससे पूछताछ कर रही है.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








