
संजय निषाद का भाजपा को अल्टीमेटम, अगर हमारा समुदाय दुखी हुआ तो 2022 में बड़ी मुश्किल होगी
Zee News
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपने फायदे के हिसाब से समीकरण साधने में जुट गई हैं. एक समुदाया विशेष का प्रतिनिधित्व करने वाले छोटे दल भी दबाव की राजनीति करने लगे हैं.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपने फायदे के हिसाब से समीकरण साधने में जुट गई हैं. एक समुदाया विशेष का प्रतिनिधित्व करने वाले छोटे दल भी दबाव की राजनीति करने लगे हैं. मौजूदा वक्त में यूपी में भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने अल्टीमेटम दिया है. उनका कहना है कि यदि निषाद पार्टी की मांगें पूरी नहीं हुई तो भाजपा के लिए 2022 की राह मुश्किल हो जाएगी. एक न्यूज चैनल से बातचीत में संजय निषाद ने कहा कि यदि निषाद पार्टी दुखी होती है तो भाजपा भी खुश नहीं रह पाएगी. निषाद पार्टी भाजपा से केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह की मांग कर रही है. वहीं अपने कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे भी वापस लेने का दबाव डाल रही है. साथ निषाद आरक्षण की मांग भी पूरी करने की डिमांड संजय निषाद ने भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के सामने रखी है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










