
संजय निरुपम का संजय राउत पर हमला, बोले-प्रेस कांफ्रेंस कांग्रेस के खिलाफ नहीं होना चाहिए
AajTak
कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने संजय राउत पर हमला किया है. संजय निरुपम ने कहा कि संजय राउत को रोज रोज प्रेस कांफ्रेंस लेने का शौक है. वो शौक पालिए मगर वो कांग्रेस के खिलाफ बोलने के लिए नहीं होना चाहिए. ना तो सामना का प्रयोग कांग्रेस को टारगेट करने के लिए होना चाहिए.
कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने संजय राउत पर हमला किया है. संजय निरुपम ने कहा कि संजय राउत को रोज रोज प्रेस कांफ्रेंस लेने का शौक है. वो शौक पालिए मगर वो कांग्रेस के खिलाफ बोलने के लिए नहीं होना चाहिए. ना तो सामना का प्रयोग कांग्रेस को टारगेट करने के लिए होना चाहिए और न ही किसी प्रेस कांफ्रेंस का प्रयोग इसके लिए होना चाहिए. उन्होंने कहा, हमने देखा कि किस तरह से सामना में लिख लिख कर भाजपा के साथ गठबंधन टूट गया और शिवसेना की दुर्गति हुई. अब उनको कांग्रेस के साथ ये करने से बचना चाहिए.
कांग्रेस को कम करके नहीं आंका जा सकता कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर किसी को लगता है कि कांग्रेस को बाहर रख कर सीट शेयरिंग की चर्चा हो सकती है तो मैं कहना चाहूंगा कि कांग्रेस के बिना MVA और इंडिया अलायन्स दोनों का ही कोई अर्थ नहीं बचेगा. कांग्रेस को मुंबई में या कहीं भी काम करके नहीं आंका जा सकता.
'कांग्रेस शून्य नहीं है' संजय निरुपम ने कहा कि हमारी पार्टी को शून्य पार्टी उस व्यक्ति ने कहा जिसने कभी खुद एक प्रखंड का चुनाव भी नहीं लड़ा. अच्छी बात ये है कि उन्हें बहुत जल्दी अपनी गलती का अहसास हो गया. संजय राउत राष्ट्रीय नेता हैं. कल जो उन्होंने बयान दिया आज उन्हें उसके बारे में अहसास हुआ कि कांग्रेस शून्य नहीं है. गठबंधन एक सांझा चूल्हा होता है. वहां एक दूसरे का ध्यान रखना होता है.
'चेक द्वारा रिश्वत लेने का आरोपी' कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारे क्षेत्र में एक शिवसेना नेता को पुचकारा जा रहा है कि तुम्हें लोकसभा की उम्मीदवारी दी जायेगी. जबकि वह व्यक्ति खिचड़ी घोटाले में चेक द्वारा रिश्वत लेने का आरोपी है. वो जेल भी जा सकता है तो क्या शिवसेना उसे जेल में रहते हुए उम्मीदवारी देना चाहती है ? हम जिन बालासाहेब के शिष्य हैं उन बालासाहेब ठाकरे को पार्टी की ऐसी लाचारी ? गठबंधन और सीट शेयरिंग की चर्चा शिवसेना को एनसीपी और कांग्रेस से बंद दरवाजे के भीतर करनी चाहिए.
'किसकी कौन सी फाइल कब बाहर आयेगी पता नहीं' संजय निरुपम ने कहा कि शिवसेना के जो सांसद चुन कर आए थे उनमें से ज्यादातर भाग चुके हैं , जो बचे हैं कब तक बचे रहेंगे पता नहीं. किसकी कौन सी फाइल कब बाहर आयेगी पता नहीं. हमारे प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को गली मोहल्ले का नेता बताने से भी उन्हें बाज आना चाहिए, क्योंकि कल हमारे इन्हीं नेताओं के साथ एक मंच से उन्हें चुनाव प्रचार करना है.
'कांग्रेस की मदद के बिना एक भी संसद चुन कर नहीं आ सकता' उन्होंने कहा, मैने कल भी कहा था कि अपने बल पर शिवसेना का एक भी उम्मीदवार चुन कर नहीं आ सकता. आज भी में दोहराता हूं कि कांग्रेस की मदद के बिना शिवसेना का एक भी संसद चुन कर नहीं आ सकता. ऐसे ही कांग्रेस के लिए भी ये सच्चाई है कि हमारी भी कोई सीट शिवसेना की मदद के बिना नहीं आयेगी ये भी जमीनी हकीकत है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



