
संगम में डुबकी, त्रिवेणी संकुल में कैबिनेट मीटिंग... प्रयागराज महाकुंभ में योगी सरकार
AajTak
महाकुंभ में कैबिनेट मीटिंग को लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज किया है. उन्होंने कहा,
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ के त्रिवेणी संकुल पहुंचे हैं और यहां कैबिनेट मंत्रियों के साथ महाकुंभ को लेकर स्पेशल मीटिंग चल रही है. इस मीटिंग के लिए यूपी कैबिनेट के सभी 54 मंत्रियों को बैठक में आमंत्रित किया गया है, जिसमें राज्य के लिए 10 महत्वपूर्ण प्रस्तावों और योजनाओं को मंजूरी मिलने की उम्मीद है.
मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ संगम में डुबकी लगाएंगे. बता दें कि पहले यह बैठक मेला प्राधिकरण सभागार में होनी थी, लेकिन VIP सेक्योरिटी की वजह से तीर्थयात्रियों की आवाजाही बाधित होने की चिंता के कारण बैठक स्थल में बदलाव किया गया. बैठक के बाद पूरा मंत्रिमंडल अरैल वीआईपी घाट से मोटरबोट से संगम जाएगा.
संगम पर सीएम आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक और अन्य कैबिनेट सदस्य अनुष्ठान करेंगे और पवित्र डुबकी लगाएंगे. यह पहली बार नहीं है जब सीएम योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल के साथ संगम गए हैं. 2019 में कुंभ मेले के दौरान उन्होंने अपने मंत्रियों और अन्य संतों के साथ औपचारिक डुबकी लगाई थी.
'कुंभ में राजनीति नहीं होनी चाहिए...'
महाकुंभ में कैबिनेट मीटिंग को लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज किया है. उन्होंने कहा, "कुंभ में राजनीति नहीं होनी चाहिए. कुंभ में राजनीतिक कार्यक्रम नहीं होना चाहिए. कैबिनेट ही राजनीतिक है. कुंभ में कैबिनेट रखकर बीजेपी सियासी मैसेज देना चाहती है. हमारे समाजवादी पार्टी के लोगों में बहुत आस्था है. हमारी पार्टी के लोग डुबकी लगाकर आ गए होंगे लेकिन तस्वीर नहीं डाली होगी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












