
श्रृंगार गौरी केस में हुई सुनवाई, मथुरा-आगरा में टली... जानिए, किस मामले में आज क्या हुआ?
AajTak
वाराणसी के सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में श्रृंगार गौरी मामले में एडवोकेट कमिश्नर बदलने से जुड़ी याचिका पर सुनवाई हुई.
वाराणसी के श्रृंगार गौरी केस में वाराणसी के सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में सुनवाई हुई. कमीशन की कार्यवाही को लेकर उपजे विवाद के बीच ज्ञानवापी मस्जिद की ओर से प्रतिवादी अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की ओर से एडवोकेट कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा को हटाने की मांग करते हुए दाखिल याचिका पर सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर की कोर्ट में सुनवाई हुई.
अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की ओर से एडवोकेट कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा को हटाने की मांग कोर्ट में की गई. वहीं, दूसरी तरफ, वादी श्रृंगार गौरी पक्ष के वकील कोर्ट में ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे और वीडियोग्राफी की कार्रवाई के लिए सक्षम अधिकारी को आदेश देने की मांग की. कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मामले की सुनवाई एक दिन के लिए टाल दी.
ये भी पढ़ें- माता श्रृंगार गौरी और उनकी पूजा का क्या है महत्व, कैसे शुरू हुआ काशी में विवाद ?
अब इस मामले पर 11 मई को सुनवाई होगी. एडवोकेट कमिश्नर बदलेंगे या नहीं, इसे लेकर कोर्ट 11 मई को अपना फैसला सुना सकता है. दूसरी तरफ, ज्ञानवापी मस्जिद से ही जुड़े एक अन्य मामले में भी आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी. काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद विवाद में वकीलों की हड़ताल के कारण 10 मई को सुनवाई नहीं हो सकी. इस मामले में अगली सुनवाई अब 16 मई को होगी.
मस्जिद की इंतजामिया कमेटी और वक्फ बोर्ड ने वाराणसी जिला न्यायालय के उस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है जिसमें कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद का एएसआई से सर्वे कराने का आदेश दिया था. इस मामले में 10 मई को सुनवाई होनी थी लेकिन वकीलों की हड़ताल के कारण ऐसा नहीं हो सका. जस्टिस प्रकाश पांडेय की एकल पीठ इस मामले में सुनवाई कर रही है.
मथुरा मामले में नहीं हो सकी सुनवाई

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










