
श्रीलंका: राष्ट्रपति भवन में आजतक को मिला खुफिया बंकर, क्या यहीं से भागे राष्ट्रपति राजपक्षे? देखें Video
AajTak
श्रीलंका में जारी बवाल के बीच ये सवाल सभी के मन में है कि आखिर राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे कहां गए? अब इस सवाल के बीच आजतक को राष्ट्रपति भवन में एक खूफिया बंकर मिल गया है.
श्रीलंका में जारी राजनीतिक बवाल हर बीतते दिन के साथ और ज्यादा विस्फोटक बनता जा रहा है. जब से राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे राष्ट्रपति भवन से भाग गए हैं, जमीन पर स्थिति और तेजी से बदली है. हाल ही में प्रधानमंत्री बनाए गए रनिल विक्रमसिंघे ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
अब जारी विरोध प्रदर्शन के बीच एक सवाल सभी के मन में है- आखिर राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे कहां गए? ऐसी कौन सी जगह है जहां से वे भाग लिए? इन सवालों का जवाब आजतक को मिल गया है. राष्ट्रपति भवन में एक खुफिया बंकर मिला है, ऐसा कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति ने उस बंकर के सहारे ही अपनी जान बचाई और वे राष्ट्रपति भवन छोड़ चले गए.
ये खुफिया बंकर बड़ी ही चालाकी के साथ अंडरग्राउंड निर्माण किया गया है. एक नकली दरवाजे के जरिए उस बंकर को ऐसे छिपाया गया है कि पहली नजर में किसी को भी शक नहीं होगा. लेकिन आजतक की टीम ने उस बंकर को खोज भी निकाला और वो लिफ्ट भी मिल गई है जिसके सहारे वहां तक जाया जा सकता है.
(फोटो- संजय कुमार)
अब क्या राजपक्षे की तरफ से इसी खुफिया बंकर का इस्तेमाल किया गया, ये अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन जिस तरह से बिना किसी को भनक लगे वे वहां से भाग गए, जानकार अनुमान जरूर लगा रहे हैं कि इस बंकर का इस्तेमाल हुआ होगा. बड़ी बात ये भी है कि राष्ट्रपति राजपक्षे कहां गए हैं, ये खबर किसी को भी नहीं है.
(फोटो- संजय कुमार)

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









