
श्रीराम मंदिर के लिए 500 किलो का विशेष नगाड़ा अहमदाबाद से अयोध्या के लिए रवाना
AajTak
जैसे जैसे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का समय पास आ रहा है, वैसे वैसे राम मंदिर का काम भी तेजी से पूरा हो रहा है. अयोध्या में तैयार हो रहे है भव्य श्रीराम मंदिर के लिए अहमदाबाद में तैयार हुए ध्वज दंड के बाद अब 500 किलोग्राम का नगाड़ा भी 800 किलोग्राम के विशेष रथ के साथ अहमदाबाद से अयोध्या के लिये प्रस्थान कर चुका है.
जैसे जैसे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का समय पास आ रहा है, वैसे वैसे राम मंदिर का काम भी तेजी से पूरा हो रहा है. अयोध्या में तैयार हो रहे है भव्य श्रीराम मंदिर के लिए अहमदाबाद में तैयार हुए ध्वज दंड के बाद अब 500 किलोग्राम का नगाड़ा भी 800 किलोग्राम के विशेष रथ के साथ अहमदाबाद से अयोध्या के लिये प्रस्थान कर चुका है. भव्य शोभायात्रा के ज़रिए अहमदाबाद के मार्गों पर जब ये नगाड़ा अपने रथ के साथ निकला तो जय श्री राम के नारे लगे, लोगों ने नगाड़े की आरती कर भव्य स्वागत किया. अपने विशेष रथ पर सवार ये नगाड़ा 12 जनवरी के दिन अयोध्या पहुंचेगा.
500 किलो के इस भव्य नगाड़े में लोहे और तांबे की प्लेट का इस्तेमाल अखिल भारतीय डगबर समाज द्वारा श्री राम मंदिर के लिए 500 किलोग्राम का विशेष नगाड़ा 800 किलोग्राम के पावर स्टीयरिंग वाले रथ के साथ तैयार किया गया है. इस नगाड़े को बनाने वाले डगबर समाज के 4 लोग श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दिन इसे मंदिर में बजायेंगे. इस नगाड़े पर सोने और चांदी कि पर्त चढ़ाई गई है. 500 किलो के इस भव्य नगाड़े में लोहे और तांबे की प्लेट का इस्तेमाल हुआ, जिससे नगाड़े को हजारों वर्षों की आयु दी जा सकें. पावर स्टीयरिंग वाले रथ के साथ बना ये विशेष नगाड़ा गुजरात से एमपी के मार्ग से होते हुए अयोध्या पहुंचेगा, जिसके बाद इसकी अलौकिक गूंज श्री राम मंदिर में सुनी जा सकेगी. राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को होगा.
कब होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, जिसका समय दोपहर साढ़े 12 बजे का हो सकता है. 22 जनवरी राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शुभ मुहूर्त के रूप में मृगशिरा नक्षत्र को लिया गया है. मंदिर के पंडितों के मुताबिक, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मृगशिरा नक्षत्र का समय सबसे ज्यादा शुभ रहेगा.
22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे. राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास जी महाराज ने बताया कि 15 जनवरी से 24 जनवरी को अनुष्ठान होगा. इस आयोजन को भव्य बनाने की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं.
अयोध्या के राम दरबार के लिए 2100 किलो का घंटा तैयार एटा जिले से रामलला के दरबार में अष्टधातु का 21 किलो का घंटा भेजा जा रहा है. ऐसा दावा किया जा रहा है कि मंदिरों में लगे घंटों में यह देश का सबसे बड़ा घंटा होगा. जिसके निर्माण में लागत 25 लाख रुपये आई है और 400 कर्मचारी इस घंटे को बनाने में लगे. पिछले एक साल से अयोध्या के राम मंदिर के लिए जलेसर के मित्तल फैक्ट्री में यह घंटा तैयार हो रहा था. 21 किलो के घंटे को बनाने में कारीगर दिन-रात काम में लगे हुए थे. अष्टधातु के इस घंटे को फिलहाल दिसंबर के महीने के अंत तक अयोध्या के राम मंदिर पहुंचा दिया जाएगा.
घंटा का वजन 2100 किलो है राम मंदिर के लिए 2100 किलो का घंटा 6 फुट ऊंचा और 5 फुट चौड़ा है. इसे घंटा घूंघरू-घंटी नगरी के नाम से मशहूर जलेसर में तैयार किया गया है. बता दें, अयोध्या में भव्य राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा सात हजार विशेष अतिथि और चार हजार संतों की मौजूदगी में पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि यानी 22 जनवरी 2024 को होगी. साथ ही इस ऐतिहासिक मौके में विश्वभर के 50 देशों और सभी राज्यों के लगभग 20 हजार लोग उपस्थित होंगे.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.



