
श्रीनगर: मुहर्रम के जुलूस में लहराए गए ईरान और हिज्बुल्लाह के झंडे, VIDEO
AajTak
मुहर्रम का महीना चल रहा है और इस मौके पर देशभर में जुलूस निकाले जा रहे हैं. आज (शुक्रवार) को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बड़ा जुलूस निकाला गया. जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. जुलूस में लोगों ने आतंकी संगठन हिजबुल्लाह और ईरान के झंडे लहराए गए. इसके साथ ही ईरान के सुप्रीम लीडर अली ख़ामेनेई की तस्वीर भी लेकर सड़कों पर उतरे.
मुहर्रम का महीना चल रहा है और इस मौके पर देशभर में जुलूस निकाले जा रहे हैं. आज (शुक्रवार) को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बड़ा जुलूस निकाला गया. जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. जुलूस में लोगों ने आतंकी संगठन हिजबुल्लाह और ईरान के झंडे लहराए गए. इसके साथ ही ईरान के सुप्रीम लीडर अली ख़ामेनेई की तस्वीर भी लेकर सड़कों पर उतरे.
मुहर्रम की आठवीं तारीख़ पर श्रीनगर में शिया समुदाय के द्वारा पारंपरिक रास्ते से जुलूस निकाला गया. ये लगातार तीसरा साल है जब पुलिस की ओर से जुलूस निकालने की अनुमित मिली हो. जुलूस गुरु बाज़ार से शुरू हुआ और जहांगीर चौक, मौलाना आजाद रोड होते हुए डलगेट तक पहुंचा. प्रशासन की ओर से जुलूस का समय तय किया है, ताकि शहर में सामान्य जनजीवन प्रभावित न हो.
पुलिस के अनुसार, जुलूस के लिए सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है. साथ ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है. यौम-ए-आशूरा यानि मुहर्रम के 10वीं तारीख़ के लिए भी सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक इंतज़ाम पूरे किए गए जाएंगे.
यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








