
श्रीनगर: ड्रोन के इस्तेमाल पर जारी हुआ ये आदेश, भूलकर भी न करें ऐसी गलती
Zee News
Jammu Drone Attack: श्रीनगर जिला प्रशासन ने ड्रोन के संबंध में आदेश जारी किया है. जिनके पास ड्रोन हैं उन्हें पुलिस को जानकारी देनी होगी.
श्रीनगर: जम्मू एयरपोर्ट के टेक्निकल एरिया (Technical Area of Jammu Airport) में हुए हमले के बाद घाटी में ड्रोन के उपयोग को लेकर सख्ती हो गई है. श्रीनगर जिला अधिकारी मोहम्मद एजाज ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. इसमें ड्रोन के उपयोग को लेकर दिशानिर्देश जारी किए गए हैं. स्थानीय प्रशासन की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक जिन व्यक्तियों के पास पहले से ड्रोन कैमरे (Drone Cameras) अथवा मानव रहित अन्य किसी भी प्रकार के Aerial Vehicles हैं, उन्हें स्थानीय पुलिस थाने में इसकी जानकारी देनी होगी. जिला मजिस्ट्रेट ने धारा 144 लागू कर ड्रोन या अन्य उड़ने वाले खिलौनों के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी है. जम्मू में एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन हमले को देखते हुए जिला प्रशासन कठुआ ने इस संबंधी आदेश जारी किए हैं.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










