
श्रीदेवी बनकर प्यार में फंसाया, फिर आशिक को नरबलि के लिए किया मजबूर, केरल कांड में नए खुलासे
AajTak
केरल के कोच्चि में मानव बलि के दिल दहला देने वाले दो मामले सामने आए हैं. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि दो महिलाओं की बहुत बुरी तरह हत्या की गई. उनके शरीर के कई टुकड़े किए गए.पुलिस ने बताया कि वारदात का मुख्य आरोपी मानसिक रूप से बीमार है. उसे लोगों को चोट पहुंचाने में आनंद मिलता था.
केरल के पथानामथिट्टा में दो महिलाओं की बलि देने के मामले में पुलिस ने दंपति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. तीनों को कोर्ट ने हिरासत में भी भेज दिया है. इस मामले में पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई खुलासे किए हैं. कोच्चि सिटी सीपी (पुलिस कमिश्नर) सीएच नागराजू ने बताया कि मानव बलि कांड का आरोपी मोहम्मद शफी एक मनोरोगी है, उसे दूसरों को चोट पहुंचाने, उन्हें जख्म देने में खुशी मिलती है. शफी कामविकृति का भी आदी है.
कमिश्नर ने मीडिया को बताया कि पहले तो उन्होंने पूछताछ में सहयोग नहीं किया लेकिन दंपति को जब हिरासत में लिया गया तब उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपियों का बयान है कि उन्होंने पीड़िता का मानव मांस खाया, लेकिन पुलिस ने कहा कि इसके लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं.
शफी ने दंपति को आश्वस्त किया था कि उनकी आर्थिक समृद्धि के लिए मानव बलि दी जा सकती है. मोहम्मद शफी के खिलाफ एर्नाकुलम के पथानामथिट्टा में 75 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. उसने महिला के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला किया था.
शफी के खिलाफ पहले से दर्ज है आठ केस
पुलिस ने बताया कि शफी की आपराधिक पृष्ठभूमि है. उसके खिलाफ आठ मामले दर्ज हैं. मानव बलि के पीछे शफी ही मास्टरमाइंड है. वह फेसबुक पर फेक प्रोफाइल बनाकर लैला और भगवल सिंह के करीब पहुंचा था. 2019 में शफी ने परिवार के साथ दोस्ती बनाई.
पुलिस ने कहा कि शफी ने श्रीदेवी के नाम से एक फर्जी अकाउंट बनाया था. इसके बाद भगवल सिंह को अपने प्यार में फंसा लिया. इसके बाद उसने भगवल सिंह से कहा कि वह जाकर रशीद नाम के शख्स से मिले. रशीद जैसा कहेगा, अगर भगवल सिंह वैसा करेगा, तो उसके घर में धन और संपत्ति आ जाएगी. पुलिस को जांच में पता चला है कि रशीद और कोई नहीं बल्कि मोहम्मद शफी ही था. भगवल सिंह और उसकी पत्नी लैला ने रशीद (मोहम्मद शफी) से मुलाकात की. शफी ने कपल को बताया कि वे मानव की बलि देते हैं, तो उनके घर में पैसा आ जाएगा. पुलिस ने कहा कि शफी ने मानव बलि के लिए लाई गईं दोनों महिलाओं के आर्थिक हालात का फायदा उठाया. पुलिस ने कहा कि भगवल सिंह और लैला का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है, लेकिन पुलिस उनके बारे में और जानकारी जुटा रही है.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.



