
श्रद्धा हत्याकांड: फ्लैट और जंगल के बाद अब कूड़े के ढेर की जांच... पुलिस को अब तक नहीं मिला 7 सबूतों का सुराग
AajTak
श्रद्धा मर्डर केस में जांच महरौली के फ्लैट से शुरू हुई थी. फिर आफताब के बयान से जांच जंगल की तरफ मुड़ी. अब श्रद्धा मर्डर से जुड़े सबूतों के लिए दिल्ली पुलिस डंप यार्ड तक पहुंच गई है. पुलिस को श्रद्धा के कपड़ों की तलाश है जो कि अबतक बरामद नहीं हुए हैं.
श्रद्धा मर्डर केस का आरोपी आफताब अब नार्को टेस्ट से गुजरेगा, जिसमें हत्याकांड से जुड़े नए राज सामने आ सकते हैं. शुक्रवार को साकेत कोर्ट में सुनवाई के दौरान उसकी पुलिस रिमांड को पांच दिन के लिए बढ़ा दिया गया है, इसके साथ-साथ उसके नार्को टेस्ट का रास्ता भी साफ हो गया है. इस बीच आफताब से जुड़े नए-नए खुलासे चौंका रहे हैं, जिनसे पता चल रहा है कि उसने हत्याकांड को अंजाम देने के बाद खुद को बचाने के लिए कैसी-कैसी तिकड़म लगाई थी.
वैसे अब यह जांच फ्लैट और जंगल से होते हुए कूड़े के ढेर तक भी पहुंच गई है. पुलिस को श्रद्धा के उन कपड़ों की तलाश है जो हत्याकांड के वक्त पहने थे.
सबसे पहले आपको बताते हैं कि साकेत कोर्ट में क्या-क्या हुआ. शुक्रवार को दिल्ली पुलिस आफताब को साकेत कोर्ट में पेश करने वाली थी. यहां उसकी रिमांड बढ़ने पर फैसला होना था. लेकिन कोर्ट में वकीलों ने ही हंगामा कर दिया. वकील कोर्टरूम के बाहर ही नारेबाजी करने लगे. उनकी मांग थी कि आफताब को फांसी की सजा हो.
फिर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आफताब की पेशी हुई. इसमें उसकी रिमांड पांच दिन बढ़ गई. साथ ही यह भी साफ हुआ कि आफताब का नार्को टेस्ट अब हो सकेगा. इसके लिए आरोपी की मंजूरी चाहिए होती है, जो कि शुक्रवार को मिल गई. अब दिल्ली पुलिस रोहिणी FSL में नार्को टेस्ट के लिए अप्लाई करेगी और टेस्ट के लिए टाइम लेगी. कोर्ट की कार्रवाई के बीच आफताब से जुड़ी नई-नई चौंकाने वाली जानकारियां भी सामने आईं.
श्रद्धा का फोन लेकर घूमता था आफताब
अपना राज खुलने से पहले तक आफताब ने पुलिस और श्रद्धा के घरवालों को गुमराह करने की हर संभव कोशिश की. वह श्रद्धा की हत्या के बाद उसका फोन हर जगह लेकर जाता था. मतलब अगर फोन को ट्रेस किया जाए तो उसका और श्रद्धा का फोन एक ही जगह ट्रेस हो. मतलब दोनों एकसाथ हैं. इसके अलावा उसने श्रद्धा के फोन से बहुत सारा डेटा भी डिलीट किया है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



