
श्रद्धा का कटा हुआ सिर, मोबाइल फोन और आरी... कहां हैं ये तीन सबूत? नार्को टेस्ट में भी नहीं खुला राज
AajTak
दिल्ली के रोहिणी इलाके में मौजूद डॉ भीम राव अंबेडकर अस्पताल में गुरुवार की सुबह से ही गहमा-गहमी का माहौल था. देश में हाल के दिनों के सबसे सनसनीखेज श्रद्धा मर्डर केस के मुल्जिम आफताब अमीन पूनावाला को यहां नार्को टेस्ट के लिए लाया जाना था.
Shraddha Walker Murder Case: श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस में पुलिस ने 14 दिनों तक आरोपी आफताब अमीन पूनावाला से पूछताछ की. मगर वो जवाब, सुराग या सबूत नहीं मिल पाए, जिसकी पुलिस को तलाश थी. इसके बाद आफताब के नार्को टेस्ट का फैसला किया गया. 1 दिसंबर को पहली बार आफताब ने नींद बेहोशी की हालत में दो घंटे तक श्रद्धा के कत्ल से जुड़े सवालों पर बात की. मगर उसके जवाब सुनकर जांच अधिकारी फिर से हैरान रह गए. आइए आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ?
दिल्ली के रोहिणी इलाके में मौजूद डॉ भीम राव अंबेडकर अस्पताल में गुरुवार सुबह से ही गहमा-गहमी का माहौल था. देश में हाल के दिनों के सबसे सनसनीखेज श्रद्धा मर्डर केस के मुल्जिम आफताब अमीन पूनावाला को यहां नार्को टेस्ट के लिए लाया जाना था.
1 दिसंबर 2022, सुबह- 8.35 बजे
यही वो वक्त था जब दिल्ली पुलिस की थर्ड बटालियन की एक टुकड़ी एक खास 'वज्र वाहन' में आफताब को लेकर अस्पताल पहुंची और इसी के साथ अस्पताल की और खास कर ऑपरेशन थियेटर की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई. चूंकि नार्को एनालिसिस टेस्ट के दौरान उसे एक साथ कई दवाएं दी जानी थी और इसी के साथ उसकी सेहत की पल-पल कर निगरानी होनी थी, अस्पताल के डॉक्टर्स और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने नार्को टेस्ट की प्रक्रिया शुरू करने से पहले आफताब को सेटल होने यानी शांत होने का समय दिया.
इस दौरान डॉक्टरों ने आफताब से मामूली बातचीत की और फिर उसके ब्लड प्रेशर, पल्स रेट, हार्ट बीट, बॉडी टेंपरेचर और दूसरे पैरामीटर्स की जांच की गई. उनका मकसद नार्को से पहले पूरी तरह यह सुनिश्चित करना था कि आफताब ना तो पहले से बीमार है और ना ही उसे किसी तरह की कोई जिस्मानी या जेहनी परेशानी है. जांच में जब एक के बाद एक ये सारे पैरामीटर्स बिल्कुल सही पाए गए, तो फिर डॉक्टरों ने नार्को टेस्ट की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया.
1 दिसंबर 2022, सुबह 9.50 मिनट ठीक इसी वक्त ऑपरेशन थियेटर में नार्को टेस्ट की प्रक्रिया की शुरुआत हुई. इसके तहत सबसे पहले आफताब को डॉक्टरों ने एक कंसेंट फॉर्म सौंपा और उसे तसल्ली से पढ़ कर उस पर साइन करने यानी इस टेस्ट के लिए अपनी रजामंदी देने की बात कही. इस फॉर्म पर ना सिर्फ नार्को टेस्ट करनेवाले डॉक्टरों की टीम के, बल्कि मौके पर मौजूद फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और दूसरे अधिकारियों के भी नाम लिखे थे.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



