
श्मशान में जलती लाशों के पास सो गया बुजुर्ग, वजह जानकर रो पड़ेंगे आप, VIDEO
AajTak
कानपुर से सामने आए वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स शमशान घाट में जलती चिता के बगल में लेटा सो रहा है. नजारा देर रात का है और उसके अलावा पूरे घाट में एक भी आदमी नजर नहीं आ रहा. ये अपने आप में हैरान करने वाला है.
आम तौर पर जब हिंदू धर्म में किसी की मौत होती है तो उसके शव को श्मशान घाट ले जाकर जला दिया जाता है. यहां घोर सन्नाटे के बीच मर चुके के शख्स के परिजनों के रोने की आवाज भर होती है. कुल मिलाकर माहौल थोड़ा डरावना होता है. तो क्या ऐसी जगह पर कोई लाश या चिता के बगल में सो सकता है? हाल में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है और इसके पीछे की वजह दिल चीर दे रही है.
जलते शव के बगल में नींद?
दरअसल, इसमें एक बुजुर्ग शख्स शमशान घाट में जलती चिता के बगल में लेटा सो रहा है. नजारा देर रात का है और उसके अलावा पूरे घाट में एक भी आदमी नजर नहीं आ रहा. ये अपने आप में हैरान करने वाला है, क्योंकि आमतौर पर लोग शमशान घाट में जाने से भी डरते हैं तो शख्स जलते शव के बगल में चैन की नींद सो कैसे सकता है?
चिता के पास क्यों सोया?
जानकारी के अनुसार, ये वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर के कोहना थानाक्षेत्र के भैरव घाट का है. यहां इस समय देश के कई इलाकों की तरह कड़ाके की ठंड पड़ रही है. ऐसे में बुजुर्ग के पास पतला सा कंबल है और ठंड से बचने के लिए उसके पास जलते शव का सहारा लेने के सिवा कोई और रास्ता नहीं है. वह जलती चिता की गर्मी से खुद को संतुष्ट कर रहे हैं. बता दें कि कानपुर में न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री बना हुआ है.
पास खड़े लोगों ने जब बुजुर्ग का वीडियो बनाया और उससे पूछा कि यहां पर क्यों लेटे हो तो बुजुर्ग ने कहा कि सर्दी लगने के कारण वह यहां पर आकर लेट गया था. बुजुर्ग की ये बात दिल चीर देने वाली थी. यूं तो प्रशासन रोज ही ऐसे गरीबों को कंबल वितरण करने का काम कर रहा है लेकिन फिर भी ऐसे हजारों लोग हैं जो इन सुविधाओं से वंचित हैं और ठंड में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












