
शोले में क्यों नहीं कर पाए काम? शत्रुघ्न सिन्हा ने बताई वजह, बोले- पश्चाताप में नहीं देखी ये फिल्म
AajTak
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि शोले और दीवार, दो फिल्में आज तक नहीं देखी हैं. उन्होंने कहा कि इसे गुस्सा कहिए या पश्चाताप, नहीं देखा है. शत्रुघ्न सिन्हा ने शोले फिल्म में काम नहीं कर पाने के पीछे की वजह भी बताई है.
शत्रु्घ्न सिन्हा ने एजेंडा आजतक के मंच पर अपनी राजनीतिक इनिंग को लेकर भी खुलकर बात की. गुरुवार को एजेंडा आजतक के दूसरे दिन एक बिहारी सब पर भारी सेशन में शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी पॉलिटिकल इनिंग को लेकर कहा कि इस मामले में मैंने शायद कुछ लोगों को इंस्पायर किया हो. सबसे पहले राजनीति में आया, बीजेपी में आया सबसे पहला कलाकार, छह टर्म का एमपी हूं, सुनील दत्त से ज्यादा अब हो गया. उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री से पहला कैबिनेट मंत्री भी रहा.
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि धरम जी राजनीति में आए और छोड़ दिया. इतना अच्छा लड़का है सनी, वह भी आया और छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि इसमें लोगों का भी कसूर है. जिन लोगों ने उनका इस्तेमाल किया, उनका भी हाथ हैं. शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि ये लोग फिल्मों से जिन्हें राजनीति में लाते हैं, उनको ठीक से ब्रीफिंग नहीं देते. जब आप उनको लेकर आते हैं, जिताने के लिए इस्तेमाल करो ना. मेरे वक्त में मुझे टीचर मिले. अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी जी ने मुझे ट्रेनिंग दी.
उन्होंने कहा कि मदनलाल खुराना के हवाले किया गया मुझे, कि ट्रेनिंग दो. बिहार में कैलाशपति मिश्रा से ट्रेनिंग देने के लिए कहा गया. आडवाणी जी का स्नेह और मार्गदर्शन हमेशा मिला. शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि कई लोगों को लाए हैं, बताइए भी तो सही कि देश कब आजाद हुआ था. 2014 में आजाद नहीं हुआ था, बताइए तो सही. उन्होंने हेमा मालिनी की तारीफ करते हुए कहा कि वह भी काफी समय से राजनीति में हैं, कितनी अच्छी हैं लेकिन उनको जो स्थान मिलना चाहिए था, वह आज तक नहीं मिला.
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि धरम जी आए थे राजनीति में, उन्हें बीकानेर भेज दिया आपने. उनसे बोलना चाहिए था कि ऐसे बोलो, ऐसे बात करो, ऐसे करो जो नहीं किया गया. उन्होंने धर्मेंद्र की पसंदीदा फिल्म को लेकर सवाल पर कहा कि उनकी कई फिल्में अच्छी थीं. स्कूल में था, तब वंदिनी देखी थी. सत्यकाम देखी थी. चुपके-चुपके नहीं देखी है, लेकिन टीवी पर देखता हूं कभी-कभी शॉट्स. शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि शोले मैंने नहीं देखी है. रमेश सिप्पी ने लिखा भी है कि इस फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा को लेना चाहता था.
उन्होंने शोले फिल्म में काम नहीं कर पाने का दुख जाहिर करते हुए इसके पीछे की वजह भी बताई. शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उस समय कई फिल्मों में काम कर रहा था. डेट्स की दिक्कत थी और इनको खुले डेट्स चाहिए थे. हम डेट्स नहीं निकाल पा रहे थे और ना कह दिया. उन्होंने कहा कि दीवार फिल्म में भी काम नहीं कर सका. इसकी कहानी भी मुझे ध्यान में रखकर लिखी गई थी. अब गुस्सा कहो या पश्चाताप, ये दो फिल्में नहीं देखी हैं. शक्ति फिल्म भी नहीं कर सका था.
जब पंजाबी फिल्म की वजह से बचे...

MP में जनगणना और आदिवासी पहचान को लेकर सियासत गरमा गई है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के 'आदिवासी धर्म कोड' वाले बयान ने भारतीय जनता पार्टी को हमलावर होने का मौका दे दिया है. अमरकंटक में दिए गए इस बयान को बीजेपी ने न केवल असंवैधानिक बताया है, बल्कि इसे सरकारी काम में बाधा डालने वाला कृत्य करार दिया है.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पैदा हुए तेल संकट के बाद पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 55 पाकिस्तानी रुपये की भारी बढ़ोतरी की है. इसके बाद वहां की जनता हलकान है, पेट्रोल पंप पर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं. इस बीच पाकिस्तान के सीनियर जर्नलिस्ट और राजनीतिक विश्लेषक ने अपने पीएम से तीखे सवाल पूछे हैं.

मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध का असर भारत की रसोई तक पहुंच सकता है. एलपीजी सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़कर दिल्ली में 913 रुपये हो गई है. भारत अपनी जरूरत का 65-70 प्रतिशत एलपीजी आयात करता है, जिसका बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आता है. विशेषज्ञों का कहना है कि युद्ध के कारण सप्लाई चेन पर असर पड़ सकता है.

ईरान में जंग का असर भारत पर साफ दिखने लगा है. गैस महंगी हो गई है, तेल पर संकट गहराया है, सेंसेक्स गिर रहा है और रुपया लुढ़कता जा रहा है. खाड़ी देशों में करीब 1 करोड़ भारतीयों की जान फंसी है. इन मुद्दों को लेकर संसद में विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन किया और चर्चा की मांग की. बजट सत्र के दूसरे चरण में सदन के अंदर-बाहर विरोध की आवाजें गूंजती रहीं. सरकार ने संसद में बयान दिया और युद्ध, सप्लाई चेन पर असर और भारतीयों के रेस्क्यू की बात कही, लेकिन विपक्ष संतुष्ट नहीं है.









