
शोबिज में Mallika Sherawat के साथ हुई हिपोक्रेसी-शोषण, एक्ट्रेस ने बताया
AajTak
2000s के समय में मल्लिका शेरावत ने बॉलीवुड के सबसे बोल्ड सेलेब्स में नाम बनाया था. उन्होंने ख्वाहिश और मर्डर जैसी फिल्मों में इंटिमेट सीन्स देकर काफी सुर्खियां बटोरीं. इस बारे में उनसे पूछे जाने पर मल्लिका ने कहा, 'मैं जैकी चैन के साथ फिल्म करने वाली पहली भारतीय थी. मैंने कई अन्य फीमेल एक्टर्स के साथ इसके लिए ऑडिशन दिया था. लेकिन मैंने इसे लेकर बेहद हिपोक्रेसी देखी.'
मल्लिका शेरावत हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम रही हैं. आज मल्लिका शेरवत अपना 45 वां जन्मदिन मना रही हैं. मल्लिका ने बॉलीवुड फिल्मों में काम करने के बाद इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स कर विदेशी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई. भारत वापस आने के बाद से मल्लिका अपने डिजिटल प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रही हैं.
मल्लिका शेरावत इन दिनों अपनी अपनी नई वेब सीरीज की शूटिंग कर रही हैं. अपने नए इंटरव्यू में मल्लिका ने कहा है कि वह अपने डिजिटल करियर पर ध्यान देना चाहती हैं. उन्होंने कहा, 'भारतीय सिनेमा को अलग मोड़ डिजिटल स्पेस से मिल रहा है. मुझे अब लगता है कि डायरेक्टर कॉम्प्लेक्स फीमेल कैरेक्टर लिख रहे हैं. आप बॉलीवुड की किसी फिल्म में शेफाली शाह का 'दिल्ली क्राइम' वाला किरदार नहीं देखेंगे.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












