
शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद को WHO ने लंबी छुट्टी पर भेजा, फैसले से खुश बांग्लादेश की यूनुस सरकार
AajTak
WHO की तरफ से साइमा वाजेद पर की गई कार्रवाई पर बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के प्रेस सेक्रेटरी शफीकुल आलम ने खुशी जताई है. साथ ही उन्होंने कहा कि यह जवाबदेही तय करने की दिशा में उठाया गया अहम कदम है.
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सख्त एक्शन लिया है. संगठन में रीजनल डायरेक्टर साउथ ईस्ट एशिया के पद पर तैनात साइमा वाजेद को छुट्टी पर भेजा गया है. WHO ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की ओर से साइमा पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद यह एक्शन लिया है.
रीजनल डायरेक्टर के पद पर थीं तैनात
डब्ल्यूएचओ की ओर से इस समय मामले पर कोई बयान देने से इनकार किया गया है. संगठन ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, 'WHO की रीजनल डायरेक्टर, एसईएआरओ, साइमा वाजेद फिलहाल छुट्टी पर हैं.' संगठन ने यह भी कहा कि इस दौरान डॉ. कैथरीना बोहेम प्रभारी अधिकारी के रूप में काम करेंगी.
ये भी पढ़ें: शेख हसीना की बेटी ने जीता WHO का चुनाव, क्या भारत ने निभाया अहम रोल?
बांग्लादेश के भ्रष्टाचार निरोधक आयोग की तरफ से धोखाधड़ी, जालसाजी और सत्ता के दुरुपयोग के आरोप में साइमा वाजेद के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के बाद यह एक्शन लिया गया है. उनकी जगह पद संभालने वाली डॉ. कैथरीना बोहेम के 15 जुलाई को नई दिल्ली स्थित WHO के SEARO ऑफिस पहुंचने की उम्मीद है.
यूनुस सरकार ने किया फैसले का स्वागत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











