
शेख हसीना की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें? बांग्लादेश ने इंटरपोल से साधा संपर्क, रेड कॉर्नर नोटिस के लिए झोंक दी ताकत
AajTak
77 वर्षीय शेख हसीना पिछले साल 5 अगस्त से भारत में रह रही हैं. राजधानी ढाका में उग्र छात्र आंदोलन के बाद हसीना बांग्लादेश से भाग आईं थीं. इस आंदोलन ने उनकी पार्टी अवामी लीग (एएल) के 16 साल के शासन को समाप्त कर दिया था.
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. वहां की पुलिस ने शेख हसीना पर शिकंजा कसने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. अब खबर है कि बांग्लादेश पुलिस के नेशनल सेंट्रल ब्यूरो (NCB) ने इंटरपोल से 12 लोगों के खिलाफ रेड नोटिस जारी करने का अनुरोध किया है. इस सूची में अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना का नाम भी शामिल है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 77 वर्षीय शेख हसीना पिछले साल 5 अगस्त से भारत में रह रही हैं. राजधानी ढाका में उग्र छात्र आंदोलन के बाद हसीना बांग्लादेश से भाग आईं थीं. इस आंदोलन ने उनकी पार्टी अवामी लीग (एएल) के 16 साल के शासन को समाप्त कर दिया था.
बांग्लादेश पुलिस ने क्या कहा...
द डेली स्टार के अनुसार, NCB ऐसे अनुरोधों को अदालतों, लोक अभियोजकों या जांच एजेंसियों की अपीलों के आधार पर प्रक्रिया में लाता है. सहायक पुलिस महानिरीक्षक (मीडिया) एनामुल हक सागर ने पुलिस मुख्यालय में कहा, ये आवेदन उन आरोपों के संबंध में दायर किए जाते हैं, जो जांच के दौरान या किसी चल रही केस प्रोसिडिंग में सामने आते हैं.
रेड नोटिस का उपयोग इंटरपोल द्वारा किसी व्यक्ति की अस्थायी गिरफ्तारी के लिए किया जाता है, ताकि प्रत्यर्पण या अन्य कानूनी प्रक्रिया की जा सके. इंटरपोल विदेशों में रह रहे भगोड़ों का पता लगाने में मदद करता है और एक बार पुष्टि हो जाने पर संबंधित अधिकारियों को यह जानकारी साझा की जाती है.
बांग्लादेश में जारी हो चुके गिरफ्तारी वारंट

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








