
शूट पर नहीं पहुंचा एक्टर, फ्लैट का दरवाजा तोड़कर देखा तो मिली बॉडी, सदमे में परिवार
AajTak
हिंदी टीवी सीरियल्स और मराठी फिल्मों में काम करने वाले फेमस एक्टर योगेश महाजन का बीते दिन निधन हो गया है. एक्टर की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है. योगेश के यूं अचानक चले जाने से हर कोई शॉक में है और नम आंखों से उन्हें याद कर रहा है.
TV Actor Yogesh Mahajan Died: एंटरटेनमेंट की दुनिया से बेहद दुखद खबर सामने आई है. हिंदी टीवी सीरियल्स और मराठी फिल्मों में काम करने वाले फेमस एक्टर योगेश महाजन का बीते दिन (19 जनवरी) को निधन हो गया है. एक्टर की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है. योगेश के यूं अचानक चले जाने से हर कोई शॉक में है और नम आंखों से उन्हें याद कर रहा है.
कैसे हुई एक्टर की मौत?
जानकारी के मुताबिक, एक्टर की मौत उनके फ्लैट में हुई है, जो सेट परिसर में ही है. वो जब शूटिंग के लिए नहीं आए तो क्रू मेंबर्स ने उनके फ्लैट के अंदर जाकर देखा. दरवाजा नहीं खुला तो तोड़कर अंदर घुसे. तब देखा कि वो अपने फ्लैट में मृत पाए गए. हालांकि, एक्टर को अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन अस्पताल में डॉक्टर्स ने भी उन्हें मृत घोषित कर दिया था और उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया.
इंडिया टुडे संग बातचीत में एक्टर की मौत को उनकी को-स्टार आकांक्षा रावत ने कफंर्म किया है. योगेश के बारे में एक्ट्रेस बोलीं- वो बहुत ही जिंदादिल इंसान थे. उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी बहुत अच्छा था. हम एक साल से भी ज्यादा समय से साथ में शूटिंग कर रहे थे. इस समय हम सभी सदमे में हैं.
बेटे-पत्नी को छोड़ गए योगेश
बता दें कि योगेश का सात साल का बेटा भी है. एक्टर के निधन से उनकी पत्नी टूट गई हैं साथ ही उनके नन्हे बेटे के सिर से भी पिता का साया उठ गया है.













