
शूटिंग से 2 महीनों बाद घर लौटी जूही परमार ने बेटी को दिया सरप्राइज, इमोशनल कर देगा वीडियो
AajTak
वीडियो में जूही परमार को देख उनकी बेटी की खुशी का ठिकाना नहीं है. जूही की आंखों में आंसू भी थे. मां-बेटी का ये वीडियो भावुक कर देने वाला है. जूही अपने पति सचिन श्रॉफ से अलग हो चुकी हैं. दोनों के एक बेटी समायरा है. हालांकि अभी जूही-सचिन का तलाक नहीं हुआ. लेकिन वो साथ नहीं रहते हैं.
महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते केसेज की वजह से सीरियल्स की शूटिंग दूसरे शहरों में हो रही है. टीवी एक्ट्रेस जूही परमार भी पिछले 2 महीनों से सीरियल हमारी वाली गुड न्यूज के लिए आउटडोर शूट कर रही थीं. शूट खत्म करने के बाद अब जूही 2 महीनों बाद घर लौटी हैं. घर पहुंचकर जूही ने अपनी बेटी को सरप्राइज दिया है. 2 महीनों बाद बेटी से मिलने का वीडियो जूही परमार ने इंस्टा पर शेयर की हैं. जूही की बेटी संग मुलाकात का वीडियो इमोशनल कर देने वाला है. वीडियो में जूही चुपके से अपनी बेटी समायरा के कमरे में जाती हैं. मां को अचानक देख समायरा खुशी के मारे एक्साइटेड हो जाती है, इसके बाद वे मां को गले से लगाती है.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












