
शूटर्स ने देसी और यूरोप में बनी GLOCK पिस्टल से मारी थीं बाबा सिद्दीकी को गोलियां, हुआ बड़ा खुलासा
AajTak
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या करने वाले आरोपियों से दो पिस्टल बरामद की गई हैं. इनमें से एक ऑस्ट्रियन मेड GLOCK पिस्टल है. यह पिस्टल लाइट वेट होती है, जबकि दूसरी पिस्टल देसी है.
Baba Siddique Murder Update: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की बीते दिनों मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. बाबा सिद्दीकी को गोली मारने वाले शूटर्स से दो पिस्टलें बरामद हुई हैं. पुलिस ने बताया कि इनमें से एक देसी पिस्टल है, जबकि दूसरी यूरोपियन मेड GLOCK पिस्टल है.
बाबा सिद्दीकी की हत्या करने की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. बिश्नोई गैंग ने हरियाणा के कैथल के रहने वाले गुरमैल सिंह, यूपी के बहराइच के रहने वाले धर्मराज कश्यप और शिव कुमार ने बाबा सिद्दीकी पर गोलियां चलाई थीं. इस मामले में पुलिस ने गुरमैल सिंह और धर्मराज कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है. ये दोनों पिस्टलें इन्हीं दोनों शूटर्स से बरामद की गई हैं. इस मामले में जीशान, शुभम लोनकर और शिव कुमार फरार हैं. प्रवीण को भी बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. प्रवीण और शुभम भाई हैं.
बाबा सिद्दीकी को दफ्तर के बाहर मारी गई थीं गोलियां
विजयादशमी के मौके पर बांद्रा में बाबा सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर लोग पटाखे फोड़ रहे थे. रात 9 बजकर 15 मिनट से लेकर 9 बजकर 20 मिनट के बीच बाबा सिद्दीकी अपने बेटे के दफ्तर से निकले. इसी दौरान पटाखों के शोर के बीच बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग की गई. मुंह पर रूमाल बांधखर तीन लोग अचानक गाड़ी से उतरे और बाबा सिद्दीकी पर छह राउंड फायरिंग की. इनमें से तीन गोलियां बाबा सिद्दीकी को लगी. जैसे ही उन्हें गोलियां लगीं, वो जमीन पर गिर गए. उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
बहराइच के शूटरों के खिलाफ कोई रिकॉर्ड नहीं
बहराइच के शूटर धर्मराज कश्यप के खिलाफ जिले में कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है. हालांकि कैथल के शूटर गुरमैल के खिलाफ हत्या का एक मामला दर्ज है. इस मामले में वो जेल में भी रह चुका था और कुछ महीने पहले ही उसकी जमानत कराई गई थी. उसकी दादी ने बताया कि उसकी जमानत किसने कराई, हमें नहीं पता है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




