
शीत लहर से होगा नए साल का स्वागत, दिल्ली में और गिरेगा तापमान, पहाड़ों पर बर्फबारी
AajTak
नए साल पर दिल्ली में तापमान और ज्यादा गिरने वाला है. ठंड के साथ आने वाले कुछ दिनों में राजधानी में घना कोहरा भी छाया रहेगा. इसी तरह हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में बर्फबारी के आसार बताए गए हैं.
नए साल पर दिल्ली में तापमान और ज्यादा गिरने वाला है. मौसम विभाग ने शीत लहर की भविष्यवाणी कर दी है. जनवरी के शुरुआती हफ्ते में ही हड्डी गलाने वाली ठंड महसूस होने वाली है. तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने वाला है. ठंड के साथ राजधानी को आने वाले कुछ दिन घने कोहरे का भी सामना करना पड़ेगा. 31 दिसंबर से तापमान गिरना शुरू होगा और फिर लगातार नीचे जाता रहेगा. मौसम विभाग ने हिमाचल को लेकर भी भविष्यवाणी की है. इस पहाड़ी राज्य में बर्फबारी के आसार नजर आ रहे हैं. आगामी 2 दिन मौसम खराब रहने के संकेत मिल रहे हैं.
बात दिल्ली की करें तो गुरुवार को ठंड से मामूली राहत मिली है. जो पारा कुछ दिन पहले तक पांच डिग्री तक चला गया था, वो 7 डिग्री दर्ज किया गया. बुधवार को राजधानी में पारा 6.3 डिग्री रहा था, मंगलवार को 5.6 और सोमवार को सबसे कम 5 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से दिल्ली में शीत लहर जैसी स्थिति बन रही है. इसी वजह से नया साल भी जबरदस्त ठंड में गुजरने वाला है. अब दिल्ली में जो घना कोहरा देखने को मिल रहा है, उसका असर सिर्फ सड़क पर चल रहीं गाड़ियों पर नहीं पड़ा है. रेलवे के मुताबिक दिल्ली जाने वालीं 14 ट्रेने तय समय से लेट चल रही हैं.
अब दिल्ली में ठंड का टार्चर रहने वाला है तो अगले दो दिन हिमाचल प्रदेश में भी मौसम खराब रहने के आसार हैं. प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है. विभाग की ओर से लाहौल स्पीति किन्नौर कुल्लू मंडी चंबा शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में 2 दिनों तक बर्फबारी की आशंका जताई गई है, वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश हो सकती है. हालांकि 30 दिसंबर के बाद मौसम बिल्कुल साफ रहेगा. जानकारी के लिए बता दें कि रविवार सुबह से आसमान में काले बादल छाए हुए थे और दोपहर बार अचानक रुक रुक कर हल्की बर्फबारी और बारिश का दौर शुरू हो गया . इसके साथ ही ऊंचाई वाले हिस्सों में हिमपात भी हुआ है . जिससे तापमान में कमी आई है ओर ठंड में भी इजाफा हुआ है.
मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने कहा कि प्रदेश में आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके चलते प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में बारिश की आशंका है . बारिश और बर्फबारी होने से प्रदेश में तापमान में और भी कमी आएगी जिसके चलते ठंड में भी इजाफा होगा . प्रदेश में 31 दिसंबर के बाद मौसम साफ रहेगा. उन्होंने कहा कि मैदानी इलाकों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



