
शिवराज सिंह के बाद लाड़ली बहना योजना का क्या होगा? इन 4 बातों से मिल रहे हैं संकेत
AajTak
मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की विदाई हो चुकी है. नए सीएम मोहन यादव अपने फुल फॉर्म में हैं. पर प्रदेश की जनता विशेषकर महिलाएं लाड़ली योजना के भविष्य को लेकर चिंतित दिख रही हैं. ऐसा क्यूं है कि लोगों को लग रहा है कि ये योजना बंद होने वाली है...
: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना को लेकर लगातार भ्रम बना हुआ है. पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की थी, अब उनकी जगह प्रदेश के सीएम मोहन यादव हैं. इस बीच मध्यप्रदेश बीजेपी के दिग्गज बीजेपी नेताओं की कई बैठकों में नहीं पहुंचने से शिवराज को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या लाडली बहना योजना जारी रहेगी भी या नहीं? सीएम मोहन यादव भी इस बारे में कुछ खुलकर नहीं बोल रहे हैं.विपक्ष मध्यप्रदेश नई सरकार पर इस मुद्दे को लेकर हॉवी है. इस बीच कई और बातें निकल कर आ रही हैं जिसके चलते ऐसा संदेश जा रहा है कि सरकार इस योजना को क्लोज कर सकती है.
आपको बता दें कि पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना स्कीम लॉन्च की थी, जिसमें उन्होंने वादा किया था कि सभी बहनों को हर महीने पहले 1000, फिर 1250 रुपए और उसके बाद यह राशि बढ़ाकर 3 हजार रुपए प्रति महीना कर दिया जाएगा. इससे पहले ही मोहन यादव को प्रदेश की कमान सौंप दी गई और शिवराज सिंह चौहान को इस्तीफा देना पड़ा.
1-पहले चुप्पी और फिर अस्पष्ट बयान
सीएम बनने के बाद अपने पहले ही पीसी में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जिस तरह बात की थी वो संदेश था कि देखा जाएगा लाड़ली बहना का क्या करना है? हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर कभी इनकार नहीं किया है तो लागू करने का वादा भी नहीं किया है. वे बार-बार अपने इंटरव्यू और सोशल मीडिया पर यही कहते रहे हैं कि सभी जरूर लोककल्याण वाली योजनाएं चलती रहेंगी.इसलिए आम लोगों में उम्मीद बनी हुई है कि योजना चलती रहेगी. कम से कम लोग इतना जरूर सोचते हैं कि लोकसभा चुनावों तक तो खाते में राशि आएगी ही. मध्य प्रदेश चीफ मिनिस्टर के X हैंडल से एक पोस्ट शेयर की गई है. इस पोस्ट में लिखा है कि मोदी जी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी. साथ ही सशक्त नारी का संदेश देते हुए लिखा है कि पात्र बहनों को आर्थिक सहायता और पक्का आवास, 15 लाख महिलाओं को लखपति योजना में कौशल प्रशिक्षण देकर लखपति बनाएंगे, पात्र बहनों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा.
2-पीएम ने क्या कहा
भाजपा ने तीनों राज्यों में अपेक्षाकृत नए और अनजान चेहरे को मुख्यमंत्री बनाया है, इसका क्या संदेश है? पीएम ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में इस सवाल के जवाब में जिस तरह की बातें की हैं उससे तो यही लगता है कि पीएम लाड़ली बहना योजना को लेकर शिवराज सिंह चौहान जिस तरह खुद की ब्रैंडिंग कर रहे थे उनको पसंद नहीं आई. पीएम अपने इस इंटरव्यू में कहते हैं कि, हमारे देश का एक दुर्भाग्य रहा है कि जो लोग अपनी वाणी से अपनी बुद्धि और अपने व्यक्तित्व से सामाजिक जीवन में प्रभाव पैदा करते हैं, उनमें से एक बहुत बड़ा वर्ग एक घिसी-पिटी, बंद मानसिकता में जकड़ा हुआ है. ये सिर्फ राजनीतिक क्षेत्र तक ही सीमित नहीं है, जीवन के सभी क्षेत्रों में ये प्रवृत्ति हमें परेशान करती है. जैसे किसी भी सेक्टर में कोई नाम अगर बड़ा हो गया, किसी ने अपनी ब्रांडिंग कर दी तो बाकी लोगों पर ध्यान नहीं जाता चाहे वो कितने ही प्रतिभाशाली क्यों न हों, कितना भी अच्छा काम क्यों न करते हों, वैसा ही राजनीतिक क्षेत्र में भी होता है. दुर्भाग्य से अनेक दशकों से कुछ ही परिवारों पर मीडिया का फोकस सबसे ज्यादा रहा.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







