
शिमला में बलात्कार के बाद गर्भवती हुई नाबालिग, बच्चे को जन्म देने के बाद हुई मौत
AajTak
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की सनसनीखेज घटना सामने आई है. इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता पेट में दर्द होने की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंची. वहां अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में पता चला कि वो सात महीने की गर्भवती है.
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की सनसनीखेज घटना सामने आई है. इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता पेट में दर्द होने की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंची. वहां अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में पता चला कि वो सात महीने की गर्भवती है. इसके बाद एक बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी मौत हो गई. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, शिमला जिले के रामपुर की रहने वाली पीड़िता को मंगलवार को अस्पताल ले जाया गया था. वहां एक बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी मौत हो गई. नवजात बच्चे को इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है. पीड़िता के पिता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता और पोक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
पीड़िता के पिता ने अपनी शिकायत में कहा कि उनकी बेटी ने पेट दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. वहां अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के अनुसार वह सात महीने की गर्भवती पाई गई. परिवार के सदस्यों द्वारा बार-बार प्रयास करने के बावजूद नाबालिग लड़की चुप रही. उसने आरोपी के बारे में कुछ भी नहीं बताया. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है.
बताते चलें कि पिछले साल मार्च में हिमाचल प्रदेश के ऊना में छठी कक्षा की एक छात्र के साथ बलात्कार की घटना सामने आई थी. पीड़िता के दोस्त के पिता ने इस वारदात को अंजाम दिया था. पीड़ित छात्रा के मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया था.
पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया था कि यह घटना तब हुई जब लड़की अपने दोस्त से मिलने उसके घर गई थी. लड़की कई घंटों तक घर नहीं लौटी, तो उसकी मां ने उसके मोबाइल पर फोन किया. लड़की ने आपबीती अपनी मां को बताई. इसके बाद मां अपने भाई के साथ बेटी के दोस्त के घर पहुंची. पीड़िता को वापस लेकर आई. फिर पुलिस से संपर्क करके आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया.
भारत में रेप के हैरान कर देने वाले आंकड़े हैं. यहां हर घंटे 3 महिलाएं रेप का शिकार होती हैं. यानी हर 20 मिनट में 1 महिला किसी ना किसी वहशी के हवस का शिकार बनती है. देश में रेप के मामलों में 96 फीसदी से ज्यादा आरोपी महिला को जानने वाले होते हैं. रेप के मामलों में 100 में से 27 आरोपियों को ही सजा होती है, बाकी बरी हो जाते हैं. सख्त कानून होने के बावजूद रेप के मामले बढ़ रहे हैं.

दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कटी पतंग का मांझा हाई-वोल्टेज तारों में फंसने से दो जोरदार धमाके हुए. धमाकों की आवाज सुन यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद बचाव के तौर पर मेट्रो को खाली कराया गया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.

पीएम मोदी ने रामनवमी की शुभकामनाएं दीं हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- देशभर के मेरे परिवारजनों को रामनवमी की असीम शुभकामनाएं. त्याग, तप और संयम से भरे मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य से सामना करने की प्रेरणा मिलती है. उनके आदर्श अनंतकाल तक भारतवासियों के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे. मेरी कामना है कि भगवान राम की कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त हो.

देश के कई राज्यों में पेट्रोल पंप पर भीड़ दिखने लगी है तो गैस डीलर्स की दुकानों के बाहर सिलेंडर की कतार नजर आ रही है. इसे लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कहा है कि देश विरोधी ताकतें तेल-गैस की किल्लत की अफवाह फैला रही हैं. सीएम योगी ने कहा है कि देश में तेल-गैस की किल्लत नहीं है और केंद्र सरकार ने भी कहा है कि देश में तेल-गैस के भंडार में कोई कमी नहीं है.

छत्तीसगढ़ में MSME सेक्टर को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. प्रधानमंत्री के संभावित कोविड जैसी स्थिति के संकेत के बाद उद्योगों में अनिश्चितता और पैनिक का माहौल बन गया है. उद्योग प्रतिनिधियों का कहना है कि अगर मौजूदा हालात में उत्पादन प्रभावित होता रहा, तो हजारों नहीं बल्कि लाखों लोगों की नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं. राज्य में करीब 6 लाख MSME यूनिट्स हैं, जो 15 से 17 लाख लोगों को रोजगार देती हैं. ऐसे में इस सेक्टर में किसी भी तरह की गिरावट सीधे तौर पर बड़े आर्थिक और सामाजिक संकट का कारण बन सकती है.

पश्चिम बंगाल में चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहा है सियासी गर्मी भी बढ़ती जा रही है. चुनावी मौसम में कोलकाता में रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई और इस शोभायात्रा में बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हुए। बीजेपी रामनवमी को धूमधाम से मना रही है. रामनवमी में बीजेपी के कार्यकर्ता जमकर हिस्सा ले रहे है. इस बीच कोलकाता के न्यूटाउन में रामनवमी रैली के दौरान तलवार लाने पर तनाव हो गया. बीजेपी उम्मीदवार और पुलिस के साथ तीखी बहस हुई.

महायुद्ध का आज 27वां दिन है. एक तरफ चर्चा है कि क्या ट्रंप फंस चुके हैं. दूसरी तरफ आज इजरायल ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते दुनिया भर पर दबाव बनाते ईरान को बड़ा झटका दिया है. इजरायल का दावा है कि उसने बंदर अब्बास में हुए एक हमले में IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी को मार दिया है. अलीरेजा तंगसिरी वही नौसेना कमांडर हैं, जिन्होंने 28 फरवरी को युद्ध शुरु होने से पहले खुद इसी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान की तरफ से युद्धाभ्यास कराया था. और उसकी निगरानी की थी। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जिसे लेकर ट्रंप के तमाम दावे धराशायी होते आ रहे हैं, उसकी बड़ी वजह IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी ही माने जाते रहे. लेकिन इन्हें अगर इजरायल ने अटैक करके मार दिया है तो फिर क्या ये ईरान के लिए झटका होगा.







