
शिकागो में एक ही परिवार के सात लोगों की गोली मारकर हत्या, पुलिस बोली- फैमिली को पहले से जानता था हमलावर
AajTak
अमेरिकी पुलिस ने बताया कि हमें गोलीबारी के संभावित मकसद के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है. लेकिन ऐसा लगता है कि पीड़ित एक ही परिवार के सदस्य थे. पुलिस की टीमें हमलावर की तलाश में छापेमारी कर रहे हैं.
अमेरिका के शिकागो में बड़ी घटना सामने आई है. यहां दो जगहों पर सात लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. माना जा रहा है कि मरने वाले एक ही परिवार के सदस्य हैं.
घटना इलिनोइस प्रांत के शिकागो के पास स्थित जोइलेट की है. सोमवार को पुलिस ने बताया कि दो घरों के अंदर सात लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. पुलिस टीम मौके पर पहुंचीं और घटना के बारे में जानकारी ली.
अमेरिकी पुलिस का कहना है कि हमलावर की तलाश कर रहे हैं. ये मरने वालों के परिवार को पहले से जानता था.
'एक ही परिवार के हो सकते हैं मरने वाले'
पुलिस ने बताया कि हमें गोलीबारी के संभावित मकसद के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन ऐसी संभावना है कि पीड़ित एक ही परिवार के सदस्य थे.
'हमलावर की तलाश में जुटी टीमें'

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









