
शिकागो में इमिग्रेशन ऑपरेशन के दौरान US बॉर्डर पेट्रोल एजेंटों पर फायरिंग, संदिग्ध फरार
AajTak
शिकागो में अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग की अप्रवासी प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध ने बॉर्डर पेट्रोल एजेंट्स पर गोली चलाई, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ. DHS ने बताया कि पिछले दो महीनों में संघीय कानून प्रवर्तन पर हमलों में वृद्धि हुई है. सितंबर से शुरू हुई इस कार्रवाई में अब तक 3,000 से अधिक गिरफ्तारियां हुई हैं, जिनमें अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं।.
अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) ने शनिवार को बताया कि शिकागो में चल रही अप्रवासी प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति ने यूएस बॉर्डर पैट्रोल एजेंट्स पर गोली चला दी. हालांकि, शिकागो पुलिस विभाग ने कहा कि घटनास्थल पर कोई घायल नहीं मिला.
DHS के अनुसार, काले रंग की जीप कार सवार संदिग्ध अभी-भी फरार है. शिकागो पुलिस ने बताया कि अधिकारियों ने गोली चलने की सूचना पर पहुंचकर क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया. पुलिस के बयान में कहा गया, 'गोलीबारी में किसी के घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं है.'
दरअसल, ये घटना शनिवार को शिकागो के लिटिल विलेज इलाके में संघीय एजेंटों द्वारा आव्रजन छापों के बाद हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के एक प्रत्यक्षदर्शी ने आव्रजन छापे के बाद निवासियों के साथ बहस के दौरान पुलिस को एक व्यक्ति को हिरासत में लेते देखा.
प्रदर्शनकारियों ने DHS पर फेंकी पेंट के डिब्बे और ईंट
डीएचएस ने कहा कि शनिवार को कार्रवाई के दौरान आंदोलनकारियों ने बॉर्डर पैट्रोल वाहनों पर पेंट के डिब्बे और ईंटें फेंकीं. विभाग ने एक्स पर पोस्ट में कहा, 'पिछले दो महीनों में हमने संघीय कानून प्रवर्तन को निशाना बनाकर किए गए हमलों और बाधा में वृद्धि देखी गई है.'

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











