
'शिंदे का पोता श्रीकृष्ण अवतार, उद्धव महाभारत के शिशुपाल,' एकनाथ गुट ने फिर बोला हमला
AajTak
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के प्रवक्ता नरेश म्हास्के ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने शिंदे के डेढ़ साल के पोते रुद्राक्ष को 'श्रीकृष्ण' अवतार बताया है. नरेश ने कहा है कि रुद्राक्ष के जन्म के बाद ही उद्धव ठाकरे का राजनीतिक पतन शुरू हुआ है. दो दिन पहले ही शिंदे और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बीच राजनीतिक बयानबाजी हुई थी. जिसमें ठाकरे ने शिंदे पर परिवारवाद का आरोप लगाया था.
महाराष्ट्र की राजनीतिक लड़ाई में अब 'महाभारत' और 'श्रीकृष्ण' की एंट्री हुई है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट ने पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे को महाभारत का शिशुपाल कहकर संबोधित किया है. इतना ही नहीं, शिंदे के डेढ़ साल के पोते रुद्राक्ष को इस महाभारत का 'श्रीकृष्ण' बताया है. शिंदे गुट का दावा है कि जब से रुद्राक्ष का जन्म हुआ है, तब से उद्धव ठाकरे का राजनीतिक पतन होना शुरू हो गया है.
बता दें कि महाराष्ट्र में सत्ता छीनने के बाद एकनाथ शिंदे गुट अब पार्टी (शिवसेना) पर अधिकार को लेकर लड़ाई लड़ रहा है. शिंद और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे आमने-सामने देखे जा रहे हैं. शिंदे गुट अंधेरी पूर्व विधानसभा उपचुनाव से पहले शिवसेना के ‘धनुष और तीर’ चुनाव चिह्न पर दावा किया है. इसके लिए वह शुक्रवार को चुनाव आयोग से मुलाकात करेंगे. इस कदम को उद्धव ठाकरे गुट को 'धनुष और तीर' के चुनाव चिन्ह से अलग रखने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है.
शिंदे की नजर अब पोते के लिए पार्षद पद पर है: उद्धव
इसी बीच, दशहरा पर्व पर मुंबई के BKC मैदान और शिवाजी पार्क पर उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट के बीच राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला है. दोनों ही गुटों ने एक-दूसरे पर काफी तीखे हमले किए हैं. इस दौरान उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे और उनके बेटे सांसद श्रीकांत शिंदे को निशाना बनाया था. ठाकरे ने दावा किया कि एकनाथ शिंदे को सब राजनीतिक पद अपने परिवार के लिए चाहिए. अब एकनाथ शिंदे की नजर पार्षद पद पर है, जो शिंदे अपने पोते को देना चाहते हैं. उद्धव के इस बयान के बाद राजनीति गरमा गई है.
महाभारत का 'श्रीकृष्ण' है रुद्राक्ष
बताते चलें कि एकनाथ शिंदे का पोता रुद्राक्ष मात्र डेढ़ वर्ष का है और उद्धव ठाकरे के इस हमले पर अब शिंदे गुट ने भी पलटवार किया है. शिंदे गुट के प्रवक्ता नरेश म्हास्के ने दावा किया कि रुद्राक्ष महाभारत का 'श्रीकृष्ण' है, जिसके जन्म के बाद 'शिशुपाल' की तरह उद्धव ठाकरे का राजनीतिक पतन होने लगा है.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.



