
शाही परंपरा... केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जैसे ही शमी के पौधे में लगाई तलवार, पत्तियां लूटने दौड़े लोग
AajTak
दशहरे के पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर शहर की मांढरे वाली माता स्थित दशहरा पार्क में शमी पूजन किया. इस दौरान सिंधिया परंपरा अनुसार राजसी पोशाक में नजर आए.
भले ही रियासतें समाप्त हो गई हों, लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रियासतकालीन परंपराओं का निर्वहन आज भी जारी है. इसका उदाहरण है सिंधिया राजवंश. दशहरे के अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजसी पोशाक में शमी पूजन किया और अपने महल में राजशाही अंदाज में दरबार लगाया. इस मौके पर उन्होंने सभी को दशहरे की शुभकामनाएं दीं.
शमी पूजन का यह दृश्य ग्वालियर के मांढरे की माता स्थित दशहरा पार्क का है. यहां सिंधिया राजवंश की आठवीं पीढ़ी का नेतृत्व करने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया परंपरागत वेशभूषा में शमी पूजन स्थल पहुंचे. लोगों से मिलने के बाद उन्होंने शमी वृक्ष की पूजा की.
जैसे ही उन्होंने म्यान से तलवार निकालकर शमी वृक्ष पर प्रहार किया, हजारों की संख्या में मौजूद लोग पत्तियां लूटने के लिए टूट पड़े.
लोग इन पत्तियों को सोने के प्रतीक के रूप में महाराज को परंपरा के अनुसार भेंट करते हैं और अपने साथ भी ले जाते हैं.
सिंधिया परिवार की दशहरे पर 'शमी पूजन' की परंपरा सदियों पुरानी है. उस समय महाराजा अपने लाव-लश्कर और सरदारों के साथ महल से निकलते थे. सवारी गोरखी पहुंचती थी, जहां देव दर्शन के बाद शस्त्रों की पूजा होती थी. यह सिलसिला दोपहर तक चलता था.
दरअसल, मान्यता है कि भगवान श्री राम लंका पर विजय हासिल कर लौटे तो उनकी सेना सोना भी साथ ले आई. उस सोने का अयोध्यावासियों में बांट दिया गया. इसी परंपरा से प्रेरित होकर ग्वालियर के राजपरिवार में शमी को सोने का प्रतीक मानकर इसकी पत्तियां महाराज को भेंट की जाती हैं. यह परंपरा दशहरे पर शुभकामनाओं के आदान-प्रदान का हिस्सा है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.










