
शाहरुख खान की 'डंकी' का है भारत-कनाडा के रिश्तों से लिंक? सामने आया सच
AajTak
शाहरुख खान की पठान और जवान फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी हैं. ऐसे में उनकी आने वाली फिल्म डंकी को लेकर लोगों के कयास तेज हो गए हैं. सोशल मीडिया पर तमाम तरह की खबरें फैलाई जा रही हैं कि ये फिल्म भारत से कनाडा जाने वाले प्रवासियों की कहानी पर आधारित है. लेकिन इस खबर में कितनी सच्चाई है, आइये हम आपको बताते हैं.
पठान और जवान जैसी सुपर हिट्स देने के बाद से शाहरुख खान को रोमांस का ही नहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस का भी किंग कहा जा रहा है. अब एक्टर की डंकी फिल्म आने वाली है. राजू हिरानी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार है. इस एक्साइटमेंट के बीच इस फिल्म की कहानी लीक हो गई है. बताया जा रहा है कि फिल्म उन माइग्रेंट्स की कहानी पर आधारित है, जो अच्छी जिंदगी की तलाश में कई उतार-चढ़ाव से जूझते हुए अपना देश छोड़कर जाने पर मजबूर होते हैं.
प्रवासियों पर बेस्ड 'डंकी' कहानी
वायरल हो रही रिपोर्ट्स को मानें तो, फिल्म में भारत और कनाडा के बीच की रिलेशनशिप को दर्शाया गया है. हाल ही में भारत-कनाडा के बीच के संबंधों में तनाव देखा गया है. ऐसे में शाहरुख की फिल्म डंकी की कहानी भी इसी से रिलेटेड बताई जा रही हैं. फिल्म में 'डॉन्की फ्लाइट' का जिक्र किया गया है, जो कि एक गैरकानूनी तरीका है. इसके जरिए ही माइग्रेंट्स को यूएस या कनाडा पहुंचाया जाता है. ये माइग्रेंट्स भारत के ही नागरिक होते हैं. सोशल मीडिया पर भी डंकी की कहानी की खूब चर्चा हो रही है.
सीरियस इशू पर बन रही फिल्म
हालांकि इंडिया टुडे को मिली जानकारी के मुताबिक, ये खबर पूरी तरह से गलत है. फिल्म की कहानी जो बताई जा रही है, वैसी बिल्कुल नहीं है. फिल्म का कनाडा से कोई लेना देना नहीं है. एक सोर्स के मुताबिक- हालांकि फिल्म इमिग्रेशन के मुद्दे से निपटती है, लेकिन यह कनाडा पर आधारित नहीं है. और ना ही इसका कनाडा में रहने वाले भारतीयों से कोई लेना-देना है. यह एक बहुत ही संवेदनशील तरीके से बनाई गई फिल्म है, जो एक व्यक्ति की बेहतर जीवन जीने की कोशिश और विभिन्न भावनाओं से गुजरने के सफर को दर्शाती है.
सालार से होगा क्लैश

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज', जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचा रही है. अब जिन लोगों ने फिल्म देख ली है, उन्हें हमजा अली (रणवीर) और यलीना (सारा अर्जुन) का महल जैसा घर याद ही होगा. अगर आप सोच रहे हैं कि वो फिल्म का सेट है तो गलत है. जानिए उस महल जैसे घर के बारे में...












