
शाहरुख की ओवरएक्टिंग से तंग आया PAK एक्टर! बोला- क..क..क..किरण शुरू हो गया
AajTak
अली खान वैसै तो ब्रिटिश ऑरिजिन के हैं, लेकिन पाकिस्तान और भारत की फिल्म इंडस्ट्री में काफी एक्टिव रहे हैं. अली डॉन 2 में शाहरुख खान के साथ काम कर चुके हैं. बॉलीवु़ड के किंग खान के साथ अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए अली ने कहा कि मुझे बहुत अजीब लगा था, जब मैंने देखा कि शाहरुख एकदम से 90s जोन में चले गए हैं.
पाकिस्तानी एक्टर अली खान ने एक पॉडकास्ट के दौरान शाहरुख खान को ओवरएक्टर बताया. अली खान ने कहा कि डॉन 2 की शूटिंग के वक्त शाहरुख क..क..क..किरण वाले जोन में चले गए थे. इस बात अली काफी नाराज हुए थे, लेकिन बाद में उन्हें समझ आया कि ऐसा क्यों किया गया था.
अली खान वैसै तो ब्रिटिश ऑरिजिन के हैं, लेकिन पाकिस्तान और भारत की फिल्म इंडस्ट्री में काफी एक्टिव रहे हैं. हाल ही में पाक आर्टिस्ट नादिर अली के पॉडकास्ट में शामिल हुए अली खान ने कई खुलासे किए. अली डॉन 2 में शाहरुख खान के साथ काम कर चुके हैं. बॉलीवु़ड के किंग खान के साथ अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए अली ने कहा कि मुझे बहुत अजीब लगा था, जब मैंने देखा कि शाहरुख एकदम से 90s जोन में चले गए हैं.
अली को ओवरएक्टर लगे शाहरुख
अली ने कहा- हम लोग बर्लिन में डॉन 2 की शूटिंग कर रहे थे. शाहरुख तभी लंदन में रा-वन की शूटिंग कर वहां आए थे. भारत में विदेशों की तरह ही हर एक्टर के लिए एक कॉल शीट असाइन की जाती है. जाहिर है कि शाहरुख का को नंबर वन का कॉल दिया गया था. अली ने कहा- मैं नवंबर में पड़ने वाली कड़ाके की ठंड में सेट पर मौजूद था. तभी वॉकी टॉकी पर अनाउंस किया गया, नंबर 1 आ गए हैं. लेकिन नंबर 1 सेट पर नहीं बल्कि कुछ दूरी पर बने बेस पर आए थे.
अली ने आगे बताया कि क्योंकि शाहरुख तभी आए थे और उन्हें लंच करना था, इसके पहले एक रिहर्सल करनी थी. मेरा सीन शाहरुख के साथ था, इसलिए मैं अपनी लाइन्स याद कर के गया था. शाहरुख पहले ही एक शूट से आए थे तो वो तभी स्क्रिप्ट पढ़ रहे थे. डॉन के डायरेक्टर फरहान अख्तर, मैं और शाहरुख बाकी टीम के साथ इकट्ठे हुए. तभी शाहरुख ने कहा- हमें इसे जल्दी निपटाना होगा क्योंकि मुझे भूख लगी हैं. उन्होंने मुझे गले लगाया, हाल चाल पूछा और हम बैठ गए.
डॉन कौन है?

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.












