
शारीरिक संबंध बनाते रंगे हाथों पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा, लोगों ने घर वालों को बुलाकर तय कर दी शादी
AajTak
पूर्णिया में एक निर्माणाधीन मकान में स्थानीय लोगों ने एक प्रेमी जोड़े को शारीरिक संबंध बनाते रंगें हाथों पकड़ लिया. इसके बाद इनके परिजनों को बुलाया और इनकी शादी करवाने पर सहमति बनी. वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि प्रेम प्रसंग का मामला था, लोगों ने आपस में मिलकर इसे सुलझा लिया.
बिहार के पूर्णिया जिले में निर्माणाधीन मकान में चोरी छुपे प्रेमी जोड़े को शारीरिक संबंध बनाते रंगे हाथों पकड़ा गया. दोनों ने बताया कि वह एक दूसरे से प्रेम करते हैं और जल्द ही शादी करने वाले हैं. प्रेमी जोड़े की यह बात सुनकर उनके परिजनों को बुलाया गया और इनकी शादी करवाने पर फैसला हुआ.
स्थानीय लोगों ने बताया कि मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र के केशव नगर प्रधान टोला में एक प्रेमी जोड़ा बाइक से आया और निर्माणाधीन मकान में घुसा. जब काफी देर तक दोनों बाहर नहीं निकले, तो लोगों को संदेह हुआ. उन्होंने मकान के अंदर जाकर देखा, तो दोनों शारीरिक संबंध बना रहे थे.
पकड़े जाने पर दोनों मांगने लगे माफी
जब दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह पहली बार यहां आए हैं. मौके पर मौजूद लोगों ने डांट लगाकर पूछा तो उन्होने बताया कि वह एक दूसरे से प्रेम करते हैं जल्द ही शादी करने वाले हैं. इस दौरान दोनों लगातार माफी मांगते रहे और परिजनों को न बुलाने की गुहार लगाते रहे. लेकिन स्थानीय लोगों ने उनकी एक न सुनी.
दोनों के परिजन शादी के लिए हुए राजी
इसके बाद दोनों के परिजनों को बुलाया गया और पूरे मामले की जानकारी दी गई. इसके बाद दोनों परिवारों के बीच शादी पर सहमती बनी. परिजनों ने कहा का पंडित से शुभ मुहूर्त निकलकर मार्च में इनकी शादी कर दी जाएगी. वहीं, इस मामले पर पुलिस का कहना है कि प्रेम प्रसंग का मामला था, लोगों ने आपस में मिलकर सुलझा लिया. परिजनों द्वारा प्रेमी जोड़े की जल्द से जल्द शादी करवा दी जाएगी.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










