
शादी, प्यार, बेवफाई और शक... हत्या के बाद घर में ही दफ्न कर दी थी पत्नी की लाश, ऐसे खुला कातिल पति का राज
AajTak
शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में लापता महिला के रिश्तेदारों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कई इनपुट प्राप्त किए. इसी दौरान पुलिस को महिला के पति पर ही शक हो गया था.
Wife Murder illicit relationship suspicion: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी को बेवफा मानकर उसे मौत के घाट उतार दिया. यही नहीं आरोपी पति ने अपनी बीवी का कत्ल करने के बाद उसकी लाश को एक जर्जर हो चुके घर में दफ्न कर दिया. लेकिन इतनी सफाई से कत्ल करने वाला आरोपी कानून की गिरफ्त से नहीं बच पाया और पुलिस ने उसे अब गिरफ्तार कर लिया.
घर से लापता हो गई थी ज्योत्सना कत्ल की ये सनसनीखेज वारदात ठाणे के भिवंडी तालुका के अनगांव गांव की है. इस वारदात के बारे में ठाणे पुलिस के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस पेट्रोलिंग टीम को सूचना मिली कि अंबरनाथ में रहने वाली 27 साल की ज्योत्सना शेलार नामक महिला अचानक 5 मार्च को घर से लापता हो गई. घरवालों ने उसे तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला.
पति को हिरासत में लेकर पूछताछ गणेशपुरी पुलिस स्टेशन के सहायक निरीक्षक धर्मराज सोनके ने इस मामले में पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में लापता महिला के रिश्तेदारों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कई इनपुट प्राप्त किए. इसी दौरान पुलिस को महिला के पति पर ही शक हो गया. इसी वजह से पुलिस ने महिला के 29 वर्षीय पति दिगंबर शेलार को हिरासत में लेकर पूछताछ की.
दिगंबर ने गला दबाकर किया ज्योत्सना का मर्डर पहले तो दिगंबर शेलार पुलिस से इधर उधर की बातें करता रहा. खुद को बेकुसूर बताता रहा, लेकिन जब पुलिस ने उसके साथ सख्ती की, तो उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया. दिगंबर ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी और उसकी लाश को अपने पैतृक गांव अनगांव में एक जर्जर घर में दफना दिया था. पुलिस को अब यह जानना था कि आखिर आरोपी ने अपनी पत्नी का कत्ल क्यों किया?
दिगंबर को पत्नी के चरित्र पर था शक आगे की जांच के दौरान, पुलिस को पता चला कि शादी के बाद कुछ महीनों तक सब ठीक चल रहा था. ज्योत्सना और दिगंबर एक साथ रह रहे थे. लेकिन वक्त बीतने के साथ-साथ ना जाने क्यों दिगंबर को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होने लगा. उसे लगने लगा कि ज्योत्सना का किसी के साथ अफेयर चल रहा है. बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होने लगा.
पति का घर छोड़कर मायके चली गई थी ज्योत्सना ठाणे के पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसी बात से तंग आकर ज्योत्सना ने अपने पति का घर छोड़ दिया और वो अंबरनाथ में मौजूद अपने माता-पिता के घर चली गई. तभी वो मायके में रह रही थी. इसी दौरान दिगंबर 5 मार्च को अपनी पत्नी के घर जा पहुंचा और ज्योत्सना से वापस अपने साथ अपने गांव चलने की गुजारिश करने लगा. ज्योत्सना उसकी बातों में आ गई और वो वापस लौट ससुराल लौट आई.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



