
शादी के 9 दिन बाद ही पति का मर्डर, फिर चुनाव भी हारीं... अतीक गैंग से लोहा लेने वाली पूजा पाल की कहानी
AajTak
पूजा पाल की शादी के महज 9 दिन बाद ही उनके विधायक पति राजू पाल की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद वो पति की हत्या के मामले में पैरोकार बनीं और उन्होंने सिसायत में कदम रखा...
उमेश पाल हत्याकांड के बाद जेल में बंद बाहुबली अतीक अहमद और उसके परिवार का नाम हर तरफ सुनाई दे रहा है. लेकिन एक नाम और भी हैं, जो चर्चाओं में बना हुआ है और वो नाम हैं सपा विधायक पूजा पाल का. जिनके पति राजू पाल को अतीक के गुर्गों ने सरेआम मौत के घाट उतार दिया था. तभी से वह अतीक अहमद गैंग के सामने निडरता से डटी रहीं. आइए आपको बताते हैं अतीक गैंग से लोहा लेने वाली पूजा पाल की कहानी...
कौन हैं पूजा पाल? पूजा पाल का परिवार तत्कालीन इलाहाबाद शहर में कटघर मोहल्ले में रहता था. वहीं रहकर उन्होंने पढ़ाई लिखाई की. पूजा पाल की शादी 16 जनवरी 2005 राजू पाल के साथ हुई थी. तब राजू पाल इलाहाबाद शहर (पश्चिमी) सीट से बसपा विधायक थे. पूजा ब्याह कर अपनी ससुराल धूमनगंज स्थित उमरपुर नीवां पहुंची थी. उनकी शादी के महज 9 दिन बाद ही उनके विधायक पति राजू पाल की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई. इसके बाद वो पति की हत्या के मामले में पैरोकार बनीं और उन्होंने सिसायत में कदम रखा.
पति की हत्या के बाद उपचुनाव में बसपा ने उन्हें टिकट दिया, लेकिन वह चुनाव हार गईं. हालांकि अगली बार साल 2007 के विधानसभा चुनाव में वह इलाहाबाद शहर (पश्चिम) से बसपा की विधायक चुन ली गईं. इसके बाद 2012 में भी पूजा ने दोबारा इसी सीट पर जीत दर्ज की. साल 2017 में उन्हें बीजेपी के सिद्धार्थनाथ सिंह ने चुनाव हरा दिया. लेकिन 2022 के विधान सभा चुनाव में पूजा पाल सपा के टिकट पर चायल से विधायक चुनी गईं. 2022 में चुनाव के दौरान उन्होंने जो हलफनामा दाखिल किया था, उसमें उन्होंने अपनी पति का नाम ब्रजेश वर्मा लिखा था. और अपना निवास मल्लावां, मेहंदी खेड़ा, गोसवा, हरदोई लिखा था. इस बात से खुलासा हुआ था कि पूजा पाल ने गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली थी.
राजू पाल ने हराया था अशरफ को राजू पाल हत्याकांड की कहानी को समझने के लिए हमें करीब 18 साल पीछे जाना होगा. देश में आम चुनाव हो चुका था. साल 2004 में यूपी की फूलपुर लोकसभा सीट से बाहुबली नेता अतीक अहमद सपा के टिकट पर जीत हासिल कर सांसद बन चुके थे. उनके सांसद बन जाने से इलाहाबाद शहर (पश्चिम) विधानसभा सीट खली हो गई थी. कुछ दिनों बाद उपचुनाव का ऐलान हुआ. इस सीट पर हुए सपा ने सांसद अतीक अहमद के छोटे भाई अशरफ को अपना उम्मीदवार बनाया. जबकि बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने अशरफ के सामने राजू पाल को अपना प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतार दिया. जब उपचुनाव के नतीजे सामने आए तो अतीक अहमद के भाई अशरफ को हार का मुंह देखना पड़ा और बसपा प्रत्याशी राजू पाल ने जीत हासिल की.
दिन दहाड़े हुआ था राजू पाल का मर्डर उपचुनाव में अशरफ की हार से अतीक अहमद के खेमे में खलबली थी. लेकिन धीरे-धीरे मामला शांत हो चुका था. विधायक बन जाने के महज कुछ दिनों बाद ही राजू पाल की शादी पूजा पाल के साथ हो गई थी. मगर राजूपाल के विधायक बनने और शादी की खुशी ज्यादा दिन कायम ना रह सकी. पूजा के हाथों की मेहंदी अभी पूरी तरह से उतरी भी नहीं थी कि 25 जनवरी 2005 को पहली बार विधायक बने राजू पाल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड में देवी पाल और संदीप यादव नाम के दो अन्य लोग भी मारे गए थे. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इस सनसनीखेज हत्याकांड ने यूपी की सियासत को गर्मा दिया था.
पूजा पाल ने दर्ज कराई थी FIR इस सनसनीखेज हत्याकांड में सीधे तौर पर तत्कालीन सांसद अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ का नाम सामने आया था. दिन दहाड़े विधायक राजू पाल की हत्या से पूरा इलाका सन्न था. बसपा ने सपा सांसद अतीक अहमद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. उसी दौरान दिवंगत विधायक राजू पाल की पत्नी पूजा पाल ने थाना धूमनगंज में हत्या का मामला दर्ज कराया था. उस एफआईआर में सांसद अतीक अहमद, उनके भाई अशरफ, खालिद अजीम को नामजद किया गया था. मामला दर्ज हो जाने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी थी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



