
शादी के लिए राजी नहीं हुआ परिवार, प्रेमी ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर काटा खुद का गला
AajTak
जयपुर के लोहा मंडी एरिया में कुछ लोगों को खून से लथपथ हालत में एक युवती का शव मिला. पास में ही युवक भी बेसुध हालत में पड़ा था. उसके गले से खून निकल रहा था. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है.
साथ जी नहीं सकते, लेकिन साथ मर तो सकते हैं... ऐसा ही इरादा लिए दो प्रेमी मिले. प्रेमी ने पहले प्रेमिका की हत्या कर डाली. फिर खुद के गले को भी धारदार हथियार से काट दिया. हालांकि, प्रेमी को समय रहते अस्पताल पहुंचा दिया गया. लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. मामला राजस्थान के जयपुर का है.
यहां लोहा मंडी एरिया से हरमदा पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती का खून से लथपथ हालत में शव पड़ा हुआ है. जबकि, उसके पास एक युवक भी बेसुध हालत में पड़ा है, जिसके गले से खून निकल रहा है. वह दर्द से कराह रहा है. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया. जबकि, युवक को सवाई मान सिंह अस्पताल ले जाया गया.
फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला ये प्रेमी जोड़ा था. लड़की ज्योति और लड़के किशन का काफी लंबे समय से अफेयर चल रहा था. दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे. लेकिन दोनों के परिवार इस शादी के खिलाफ थे. उन्होंने परिवार को मनाने की तमाम कोशिशें कीं.
लेकिन फिर भी घर वाले नहीं माने. तंग आकर दोनों ने तय किया कि अगर वे साथ जी नहीं सकते, मर तो सकते हैं. बस फिर आत्महत्या का इरादा लेकर दोनों ने आखिरी बार मिलने का प्लान बनाया. दोनों लोहा मंडी एरिया में मिले. ज्योति ने प्रेमी से कहा कि पहले तुम मुझे मार दो. किशन पहले माना नहीं. लेकिन थक हारकर वह मान गया. उसने पहले ज्योति की तेजधार हथियार से गला काटकर हत्या कर डाली. फिर खुद के गले को भी उसी हथियार से काट दिया.
ज्योति की तो उसी समय मौत हो गई. लेकिन किशन गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके कराहने की आवाज लोगों ने सुनी तो वे वहां आ पहुंचे. उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. सर्कल इंस्पेक्टर ने कहा कि ये फिलहाल शुरुआती जांच में यह सब सामने आया है. अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि लड़की भी आत्महत्या करना चाहती थी या नहीं. इस मामले की जांच जारी है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










