
शादी के मौके पर दूल्हे ने बताया ऐसा सीक्रेट, शर्म से लाल हुई दुल्हन!
AajTak
वेडिंग स्पीच के दौरान दूल्हे ने दुल्हन की सरेआम पोल खोल दी. दुल्हन को जैसे ही समझ आया कि उसका सीक्रेट सभी को पता चल गया है, वह शर्म से लाल हो गई. हालांकि, दूल्हे की बात सुनकर वहां मौजूद मेहमान हंसने लगे. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.
दूल्हे ने वेडिंग स्पीच के दौरान मेहमानों के सामने ऐसा सच बता दिया कि दुल्हन शर्म से पानी-पानी हो गई. असल में दूल्हे ने दुल्हन संग पहली मुलाकात और उसके बाद आए एक ट्विस्ट के बारे में सरेआम बता दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
स्कॉटलैंड के रहने वाले दूल्हा इयान यंग ने दुल्हन केटी से मुलाकात को लेकर वेडिंग स्पीच में खुलासा किया. दरअसल, इयान और केटी के बीच जब पहली बार किस हुआ था, उसके कुछ वक्त बाद ही इयान ने केटी को किसी और शख्स को KISS करते हुए देख लिया था. यही बात उन्होंने शादी के मौके पर बता दी.
कपल के फोटोग्राफर ने उनका वीडियो टिकटॉक पर शेयर किया था. इस वीडियो को टिकटॉक पर अब तक 16 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो देखकर कई लोग हैरान रह गए कि शादी के मौके पर आखिर दूल्हा ऐसा कैसे कर सकता है?
दुल्हन शर्म से हुई लाल इयान ने कहा, 'आज मुझे और केटी को आप सभी के सामने और ईमानदार होने की जरूरत है.' अपने पति की ये बात सुनते ही केटी कन्फ्यूज होकर उन्हें देखने लगी.
इयान ने आगे बताया कि यह बात सच है कि हम दोनों क्रिकेट क्लब में मिले थे, एक दूसरे से बात की फिर उसी रात को 'किस' किया. पर यह कहानी कुछ अधूरी है. यह बात सुनते ही वहां मौजूद मेहमान सोचने लगें कि आगे क्या बताया जाएगा.
सभी के मन में यही सवाल चल रहा था कि आखिर दोनों की कहानी आगे किस मोड़ तक जाएगी.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












